फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Auspicious wishes by doing Jalabhishek of Lord Shiva

Amroha News: भगवान शिव का जलाभिषेक कर की मंगल कामना

Tue, 25 Jul 2023 01:00 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Tue, 25 Jul 2023 01:00 AM IST
विज्ञापन
Auspicious wishes by doing Jalabhishek of Lord Shiva
अमरोहा। सावन के तीसरे सोमवार को शिवभक्तों ने शिवालयों में पहुंचकर भगवान शंकर का जलाभिषेक किया। सुबह से लेकर दोपहर तक जलाभिषेक का दौर चला। श्रद्धालुओं ने विधिविधान से पूजा कर परिवार की सुख शांति की कामना की। सुबह से ही श्रद्धालुओं की लाइन लग गई थी। इस दौरान क्षेत्र बम-बम भोले के जयकारों से गूंज उठा।
विज्ञापन

रविवार रात को कांवड़ियों के जत्थे अपने गंतव्यों की ओर बढ़ते दिखे। सोमवार भोर से कांवड़ियों का जल चढ़ाने का सिलसिला चलता रहा। कांवड़िये परिजनों के साथ शिवालयों में पहुंचते रहे। नगर के प्राचीन वासुदेव तीर्थ मंदिर, नौगांवा सादात गजस्थल, शिव मंदिर पीला कुंड, धनौरा में पत्थर कुटी मंदिर, गजरौला में राम मंदिर और हसनपुर में शिवाला मंदिर समेत जिलेभर के दो दर्जन से अधिक मंदिरों में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच जलाभिषेक कराया गया। जलाभिषेक करने का सिलसिला दिनभर चला। घंटियों की गूंज के बीच शिव चालीसा और पंचाक्षरी के स्वर भी गूंजे।
विज्ञापन


-----
जलाभिषेक के लिए चाकेश्वर मंदिर में लगी रही लाइन
गजरौला में सावन माह के तीसरे सोमवार पर भगवान शिव का जलाभिषेक करने के लिए चाकेश्वर मंदिर में शिव भक्तों का सैलाब उमड़ा।
तड़के चार बजे से ही तीसरे सोमवार पर अपने ईष्ट का जलाभिषेक करने के लिए नगर और ग्रामीण अंचलों के शिव भक्तों का मंदिर पर पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। मंदिर में लाइन लग गई। हर शिव भक्त जलाभिषेक के लिए अपनी बारी आने की प्रतीक्षा करने लगा। मंदिर पर शिव भक्तों का तांता लगा रहा। किसी ने जरूरतमंदों को दान कर पुण्य कमाया तो कसी ने अन्य धार्मिक अनुष्ठान कराए। दोपहर 12 बजे तक मंदिर में शिव भक्तों की लाइन लगी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिवाला मंदिर पर किया जलाभिषेक

हसनपुर में सावन के तीसरे सोमवार पर झारखंड महादेव शिवाला मंदिर में जलाभिषेक किया। हरिद्वार और ब्रजघाट से जल लेकर पहुंचे शिवभक्तों ने जलाभिषेक कर प्रसाद का वितरण किया। विधायक महेंद्र खड़गवंशी ने पत्नी संग शिवालय में रूद्राभिषेक किया। इस दौरान भंडारे का आयोजन भी किया गया।

----
जलाभिषेक कर वितरित किया प्रसाद

सैदनगली के चांदपुर के पौराणिक शिव मंदिर सावन माह के तीसरे सोमवार पर हर हर महादेव, भोले के जयकारे के साथ कांवरियों ने शंकर भगवान पर पूजा अर्चना करके जलाभिषेक किया। भाजपा जिला महामंत्री अभिनव कौशिक के साथ दर्जनों कांवरियों ने जोकि बृजघाट से जल लेकर आए थे। भजन कीर्तन करते हुए हर-हर महादेव के जयकारे लगाते हुए चांदपुर मोहल्ले के पौराणिक शिव मंदिर पर जलाभिषेक किया। दीपक त्यागी, जितेंद्र त्यागी, ललित कुमार, सोनू कुमार, संगम त्यागी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed