{"_id":"60f32c4e8ebc3e6d2c11ea3d","slug":"audio-wiral-issue-jpnagar-news-mbd3960893186","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिश्वत मांगने वाले स्वास्थ्य कर्मी की सेवाएं समाप्त, होगी एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिश्वत मांगने वाले स्वास्थ्य कर्मी की सेवाएं समाप्त, होगी एफआईआर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमरोहा। लैब टेक्नीशियन की नौकरी लगवाने के एवज में चार लाख रुपये की सौदेबाजी के ऑडियो वायरल प्रकरण में सीएमओ ने आरोपी स्वास्थ्य कर्मी की सेवाएं समाप्त कर दी हैं। साथ ही एफआईआर दर्ज कराने के लिए पुलिस कप्तान को पत्र लिखा गया है।
अमरोहा जिले में लैब टेक्नीशियन के लिए दो पद पर भर्ती निकली थी। इसके लिए तीस जून को सीएमओ कार्यालय में साक्षात्कार हुआ था। डीएम के प्रतिनिधि के रूप में डिप्टी कलक्टर संजय बंसल, सीएमओ डॉ सौभाग्य प्रकाश, डीटीओ मुमताज अंसारी और पैथोलॉजिस्ट डॉ. प्रमोद कुमार कमेटी में शामिल हुए थे। सुबह ग्यारह बजे से दोपहर बाद तीन बजे तक चले साक्षात्कार में 14 अभ्यर्थी शामिल हुए थे। लेकिन इंटरव्यू समाप्त होने के थोड़ी देर बाद सोशल मीडिया पर एक ऑडियो वायरल हो गया था। ऑडियो में टीबी विभाग में तैनात एक कर्मचारी फोन करने वाले व्यक्ति से नौकरी लगवाने के नाम पर सौदेबाजी करता सुनाई दे रहा था। वह कहता है कि अगर तुम्हारा मन हो, तो चार लाख रुपये का रेट चल रहा है। आज इंटरव्यू है, इंटरव्यू देने के लिए आ जाओ और थोड़े-बहुत पैसे लेकर आना। करीब 4 मिनट 34 सेकेंड ऑडियो में स्वास्थ्य कर्मी सौ प्रतिशत ज्वाइनिंग की गारंटी ले रहा था।
प्रकरण में डीएम बीके त्रिपाठी ने डिप्टी कलक्टर संजय बंसल को जांच सौंपी थी। जबकि सीएमओ ने तीन एएसीएमओ की टीम बनाकर जांच कराई थी। डिप्टी कलक्टर संजय बंसल की जांच में स्वास्थ्य कर्मी दोषी पाया गया था। स्पष्ट हो गया कि नौकरी के एवज में रिश्वतखोरी की बातचीत करने वाला ऑडियो टीवी विभाग के जिला कार्यक्रम प्रबंधक राजू यादव का था। बुधवार को डीएम बीके त्रिपाठी ने लैब टेक्नीशियन की भर्ती को निरस्त कर दिया था। वहीं सीएमओ को पत्र भेज कर आरोपी स्वास्थ्य कर्मी के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। शनिवार को सीएमओ डॉ संजय अग्रवाल ने आरोपी राजू यादव की सेवाएं समाप्त कर दी हैं। साथ ही एफआईआर दर्ज कराने के लिए एसपी को पत्र लिखा है।
विज्ञापन
डिप्टी कलक्टर की जांच रिपोर्ट के आधार पर डीएम के निर्देश मिलने के बाद शनिवार को आरोपी राजू यादव की सेवाएं समाप्त कर दी गई हैं। साथ ही उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के लिए एसपी को पत्र लिखा गया है। उसके खिलाफ रिपोर्ट भी दर्ज कराई जाएगी।
- डॉ संजय अग्रवाल, सीएमओ अमरोहा