फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   atul maheshwari scholorship

सुनहरे कल के लिए छात्र-छात्राओं में दिखा उत्साह

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 13 Oct 2019 11:24 PM IST
विज्ञापन
atul maheshwari scholorship
अमरोहा के हाशमी गर्ल्स पीजी कालेज में अतुल माहेश्वरी छात्रवृति परीक्षा-2019 छुटने के बाद बाहर आते छ - फोटो : JPNAGAR
अमरोहा। रविवार की सुबह 10 बजे। बिजनौर रोड स्थित पेट्रोल पंप के सामने की रोड पर छात्र-छात्राओं का हुजूम। इनके साथ महिला और पुरुष अभिभावक भी। छात्र-छात्राओं में परीक्षा केंद्र पर पहुंचने की उत्सुकता। हाशमी गर्ल्स पीजी कॉलेज के गेट पर रोल नंबर तलाशने की जद्दोजहद। कुछ ऐसा नजारा था अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा का। सुनहरे कल के लिए इस परीक्षा में छात्र-छात्राओं का हुजूम उमड़ पड़ा। इस परीक्षा में कुल 715 छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। परीक्षा में चयनित होने की उम्मीद के साथ लौट गए।
विज्ञापन

अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से रविवार को शहर के हाशमी गर्ल्स पीजी कॉलेज में अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा का आयोजन किया गया। परीक्षा को लेकर छात्र-छात्राओं में गजब का उत्साह रहा। सुनहरे कल के लिए छात्र-छात्राओं का हुजूम उमड़ पड़ा। सुबह नौ बजे से विद्यार्थियों के आने का सिलसिला शुरू हुआ, जो परीक्षा शुरू होने तक जारी रहा। रोल नंबर से परीक्षा कक्ष का नंबर जानने के बाद विद्यार्थी किनारे हट गए। लगभग 10.30 बजे परीक्षा केंद्र का गेट खुला। इसके बाद छात्र-छात्राएं अपने कक्ष के गेट पर आईं। यहां से अपने डेस्क के स्थान को देखा। फिर अपने लिए निर्धारित डेस्क पर बैठ गईं। परीक्षक ने ओएमआर शीट दिया। इस पर जरूरी सूचनाओं को भरा। घंटी बजने के बाद प्रश्न पत्र बांटा गया। परीक्षार्थियों ने प्रश्न पत्र को गौर से पढ़ा। हाशमी एजुकेशनल ग्रुप के चेयरमैन डॉ. सिराजुद्दीन हाशमी और प्राचार्य डॉ. नौशाबा परवीन ने परीक्षा कक्षों का जायजा लिया। घंटी बजने के साथ ही परीक्षार्थियों ने उत्तर पुस्तिका जमा किया। इसके बाद अपने कक्ष से बाहर निकलें।
विज्ञापन

क्या बोले--परीक्षार्थी
शहर के बिजनौर रोड की हुमैरा सिद्दीकी पहली बार परीक्षा में शामिल हुईं। कक्षा नौ में पढ़ने वाली हुमैरा ने बताया कि प्रश्नपत्र बेहतर रहा। करंट अफेयर्स के अलावा विज्ञान से जुड़ें प्रश्न रोचक रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर के छेवड़ा मोहल्ले की लायबा खान ने आत्मविश्वास के साथ तैयारी किया था। बहुत अच्छा पेपर हुआ है। इससे 12वीं के लिए बोर्ड परीक्षा की तैयारी काम आई है। रिवीजन भी हो गया है।
शहर के विजय नगर की श्रुति ने बताया कि परीक्षा को लेकर खास तैयारी की थी। कक्षा 10वीं की छात्रा श्रुति ने कहा कि बहुत अच्छा प्रश्न रहा है। अब रिजल्ट का इंतजार है। वह भी सही आएगा।
शहर के कटरा गुलाम अली की वर्षा ने कहा कि फॉर्म भरने के बाद ही तैयारी में जुट गईं थी। यूपी बोर्ड की 10वीं की छात्रा वर्षा ने बताया कि प्रश्न स्कोरिंग रहें। रिजल्ट अच्छा आने की उम्मीद है।
शाहपुरा के सौरभ शर्मा ने बताया कि 10 मिनट पहले उत्तर लिख लिया था। घंटी बजने के साथ ही उत्तर पुस्तिका जमा कर दिया। कक्षा 11वीं के छात्र सौरभ ने बताया कि रिजल्ट अच्छा आएगा।

अहरौला तेज के महिपाल सिंह ने कहा कि प्रश्न पत्र सही रहा। इतिहास से जुड़े सवाल कुछ दिन पहले ही पढ़ा था। इसके चलते काफी आसानी मिली। इससे 10वीं की बोर्ड परीक्षा में सहायता मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed