{"_id":"680fe483de15623e10061b4a","slug":"atuar-won-the-match-by-defeating-ejaz-cricket-club-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-138948-2025-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: एजाज क्रिकेट क्लब को हराकर एटूआर ने जीता मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: एजाज क्रिकेट क्लब को हराकर एटूआर ने जीता मैच
विज्ञापन
हसनपुर (अमरोहा)।
हसनपुर चैंपियंस लीग का दूसरा मुकाबला एजाज क्रिकेट क्लब और एटूआर क्लब के बीच खेला गया। दोनों टीमों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। कप्तान राहुल गुर्जर की 104 रन की धमाकेदार पारी की बदौलत एटूआर एक विकेट से मैच जीत गया। कप्तान राहुल को मैन ऑफ द मैच, बेस्ट ऑफ द बल्लेबाज और बेस्ट ऑफ द बॉलर चुना गया।
हसनपुर में सोहरका रोड स्थित क्रिकेट के मैदान में सोमवार को लीग का दूसरा मैच एजाज क्रिकेट क्लब और एटूआर क्लब के बीच खेला गया। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ट्रस्ट प्रदेश अध्यक्ष पश्चिम उत्तर प्रदेश एवं जिलाध्यक्ष अमरोहा सोमपाल सिंह चौहान ने फीता काटकर मैच की शुरुआत की। एटूआर क्लब के कप्तान राहुल गुर्जर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया।
एजाज क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 25 ओवर में 229 रन बनाए। टीम के कप्तान एजाज खान ने 19 गेंद में 44 रन की बेहतरीन पारी खेली। जबकि, रहबर खान ने 47 गेंद में 76 रन बनाए। इसके अलावा एमडी अदनान ने 19 और अनुज दास ने 26 रन बनाए। एटूआर क्लब की टीम के गेंदबाज व कप्तान राहुल गुर्जर ने पांच ओवर में 43 रन देकर चार विकेट झटके। अमित कुमार ने दो ओवर में 19 रन देकर तीन विकेट लिए।
विज्ञापन
लक्ष्य का पीछा करने मैदान में उतरी एटूआर क्लब के कप्तान राहुल गुर्जर ने 40 गेंद में 104 रन की धमाकेदार पारी खेली। इसके अलावा राहुल कश्यप ने 25 गेंदों में 28 व आयुष ने 15 गेंद में 15 रन बनाए। एजाज क्लब के गेंदबाज नवतेज भाटी ने दो विकेट लिए। जबकि, एमडी अदनान और यश देव ने भी दो-दो विकेट लिए। लैंडमार्क मार्क होमबिल्ड के जनरल मैनेजर मशकूर अली व डायरेक्टर रामप्रसाद राय ने विजेता टीम को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।