फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Attempts to offer Bolero to women devotees in Tigri fair

तिगरी मेले में महिला श्रद्धालुओं पर बोलेरो चढ़ाने की कोशिश

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 18 Nov 2021 12:39 AM IST
विज्ञापन
Attempts to offer Bolero to women devotees in Tigri fair
तिगरी धाम(अमरोहा)। तिगरी मेले में शिविर हटाने से मना करने पर खुद को जेई बताने वाले व्यक्ति ने महिला श्रद्धालुओं पर बोलेरो चढ़ाने की कोशिश की। महिलाओं ने इधर-उधर होकर अपने को बचाया। गाड़ी पर उत्तर प्रदेश सरकार लिखा था। कथित जेई ने जबरन तंबू हटाने की धमकी दी। महिलाओं ने नजदीकी ही तैनात पुलिसकर्मियों को व्यथा सुनाई, लेकिन उन्होंने नहीं सुनी। महिलाओं ने मेला कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस ने कहा कि व्यक्ति कौन था, इसकी जानकारी की जा रही है।
विज्ञापन

गजरौला में बैंक कॉलोनी निवासी एक परिवार ने तिगरी गंगा मेले में सेक्टर छह में अपना तंबू लगाया है। बुधवार को तंबू में परिवार के बच्चे और महिलाएं थीं। महिलाओं का कहना है कि इसी दौरान एक बोलेरो आई, जिस पर उत्तर प्रदेश सरकार लिखा हुआ था। आरोप है कि बोलेरो सवार ने खुद को जेई बताते हुए तंबू हटाने को कहा। तंबू को रास्ते में बताते हुए जल्द से जल्द हटाने को कहा। धमकी दी कि उन्होंने नहीं हटाया तो वह खुद तंबू उखाड़ फेंकेगा। इनकार करने पर जेई बताने वाले शख्स ने परिवार पर गाड़ी चढ़ाने की कोशिश की। महिलाओं के साथ अभद्रता भी की। जिसकी आसपास के लोगों ने वीडियो भी बना ली।
विज्ञापन

महिलाओं का कहना है कि वे तत्काल नजदीक ही तैनात पुलिसकर्मियों के पास गईं। पूरा घटनाक्रम सुनाया लेकिन पुलिसकर्मियों ने उनकी नहीं सुनी और टाल दिया। इसके बाद महिलाएं मेला कोतवाली पहुंचीं और घटना की तहरीर दी। मेला कोतवाली प्रभारी अरविंद कुमार त्यागी का कहना है कि तहरीर मिल गई है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। पता लगाया जा रहा है कि आरोपी कौन था।
विज्ञापन
विज्ञापन

00
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed