फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Attempt to steal from BSP leader's house, on hearing a noise he left his bag and fled

Amroha News: बसपा नेता के घर चोरी का प्रयास, आहट होने पर बैग छोड़कर हुए फरार

Mon, 26 May 2025 01:26 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Mon, 26 May 2025 01:26 AM IST
विज्ञापन
Attempt to steal from BSP leader's house, on hearing a noise he left his bag and fled
नौगांवा सादात। शनिवार की रात चोरों ने बसपा नेता के घर में चोरी का प्रयास किया, लेकिन परिजनों के आने पर अपने बैग छोड़कर फरार हो गए। जानकारी मिलते ही पुलिस ने मौका-मुआयना किया। पुलिस चोरों की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन

घटना थाना से करीब 200 कदम की दूरी की है। यहां बसपा नेता नूर अब्बास राना का घर है। शनिवार रात वह परिवार के साथ जनपद बिजनौर स्थित दरगाह-ए-आलिया नजफ हिन्द में एक धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। घर पर ताला लगा था। चोर इसका लाभ उठाते हुए रात में करीब 12 बजे घर में घुस गए। कमरों को खंगालते हुए सामान समेटना शुरू कर दिया। इसी दौरान अचानक वह परिजनों के साथ घर आ गए। दरवाजा खुलने की आहट पाकर चोर हड़बड़ा गए और पकड़े जाने के डर में सामान छोड़ कर बराबर के रास्ते से निकल गए। जब वह घर के भीतर पहुंचे तो वहां का नजारा देख उनके होश उड़ गए।
विज्ञापन

अलमारियां खुली पड़ी थीं, सोने-चांदी के जेवरात गायब थे। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। तलाशी के बीच पुलिस को मौके से एक बैग मिला जो चोर छोड़कर चले गए थे। इसमें चाकू के अलावा चोरी की घटना अंजाम देने में इस्तेमाल होने वाले औजार और जेवरात रखे थे। प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed