फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Attempt to rape a woman by dragging her into the house

Amroha News: घर में खींचकर महिला के साथ दुष्कर्म की कोशिश

Sun, 13 Jul 2025 02:08 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Sun, 13 Jul 2025 02:08 AM IST
विज्ञापन
Attempt to rape a woman by dragging her into the house
गजरौला (अमरोहा)। खेत में काम करने जा रही महिला को घर में खींचकर चार युवकों ने दुष्कर्म की कोशिश की। इस दौरान एक आरोपी वीडियो बनाने लगा। विरोध करने पर मारपीट की। मामले में पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर चारों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने बताया कि वह फरवरी 2024 में कूड़ा डालने जा रही थी। रास्ते में दो युवकों ने उस पर टिप्पणी करते हुए अश्लील इशारे किए थे। महिला ने घर लौटकर पति की इसकी जानकारी दी थी। इसके बाद गांव में बैठी पंचायत में आरोपियों ने माफी मांगी थी। वहीं आगे से ऐसी गलती न करने की बात कही थी। महिला का आरोप है कि पंचायत के बाद से आरोपी रंजिश रखने लगे।
विज्ञापन

महिला ने बताया कि 13 मई 2025 की सुबह वह खेत में जा रही थी। रास्ते में एक घर के सामने दोनों युवक और उनके दो साथी मिल गए। चारों उसे घर में खींचकर ले गए और उसके साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की। इस दौरान एक आरोपी ने उसकी वीडियो भी बनाई। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की। शोर मचाने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। पुलिस को तहरीर दी, लेकिन कार्रवाई नहीं की। इस पर उसने कोर्ट की शरण ली। सीओ अंजलि कटारिया ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने दोनों आरोपियों दानिश व नौशाद और उनके दो अज्ञात साथियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed