फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Attempt to rape a woman after she complained of molestation

Amroha News: छेड़खानी की शिकायत पर महिला से दुष्कर्म का प्रयास

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 04 Aug 2025 01:19 AM IST
विज्ञापन
Attempt to rape a woman after she complained of molestation
अमरोहा। पुलिस से छेड़खानी और मारपीट की शिकायत पर दबंगों ने महिला के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। विरोध पर मारपीट कर उसका मोबाइल तोड़ दिया। कान के कुंडल और 330 रुपये लूट लिए। मामले में पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर दो नामजद समेत तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। यह घटना अमरोहा नगर कोतवाली से जुड़ी है। एक मोहल्ले में रहने वाली महिला के पति की कई साल पहले मौत हो चुकी है। आरोप है कि मोहल्ले के रहने वाले किशन और आकाश अश्लील इशारे करते हैं। महिला ने इसकी शिकायत पुलिस से की तो आरोपियों ने पीड़िता के साथ मारपीट की। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई नहीं की तो आरोपियों के हौसले बुलंद हो गए। 7 मई 2025 को महिला नौकरी कर घर जा रही थी। तभी आकाश और किशन ने अपने एक अज्ञात साथी के साथ मिलकर बड़ा बाजार में रोक लिया। महिला बचकर भागने लगी तो आरोपी महिला को पकड़कर एक बड़े फाटक में खींच कर ले गए और उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। आरोपियों ने पीड़िता का मोबाइल तोड़ दिया और 330 रुपये, एक कुंडल लूट लिया। पीड़िता किसी तरह आरोपियों के चंगुल से छूटकर घर पहुंची। बाद में मामले की शिकायत पुलिस से की तो कोई सुनवाई नहीं हुई। लिहाजा पीड़िता ने न्यायालय की शरण ली। सीओ सिटी शक्ति सिंह ने बताया कि मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के आदेश पर आकाश, किशन और उनके अज्ञात साथी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed