{"_id":"67b7925891cdc4fc4800a746","slug":"attempt-to-rape-a-girl-who-went-to-the-dairy-accused-sent-to-jail-jpnagar-news-c-284-1-jpn1003-134693-2025-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: डेयरी पर गई बच्ची से दुष्कर्म की कोशिश, आरोपी को जेल भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: डेयरी पर गई बच्ची से दुष्कर्म की कोशिश, आरोपी को जेल भेजा
Fri, 21 Feb 2025 02:06 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Fri, 21 Feb 2025 02:06 AM IST
विज्ञापन
अमरोहा। डेयरी पर दही लेने गई 12 साल की बच्ची से दूसरे समुदाय के युवक ने दुष्कर्म करने की कोशिश की। घटना बुधवार रात की है। मौके पर जुटी भीड़ ने आरोपी को पकड़ लिया। उधर, मामला दो समुदाय से जुड़ा होने के कारण सांप्रदायिक तनाव की स्थिति बन गई। पुलिस ने किसी तरह बिगड़े हालात संभाले।
छेड़खानी और पॉक्सो एक्ट में रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। बृहस्पतिवार को उसे कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया। अमरोहा के एक मोहल्ले में स्थित डेयरी पर रजबपुर क्षेत्र के खालकपुर गांव निवासी शिवांशु चौधरी काम करता है।
बुधवार रात मोहल्ले के ही व्यक्ति की 12 वर्षीय बेटी दही लेने डेयरी पर गई थी। आरोप है कि डेयरी पर मौजूद शिवांशु बच्ची को दही देने के बहाने भीतर ले गया और उसके साथ छेड़खानी की। दुष्कर्म करने का भी प्रयास किया। शोर मचाने पर भीड़ जमा हो गई।
विज्ञापन
मामला दो समुदाय से जुड़ा होने के कारण सांप्रदायिक तनाव की स्थिति बन गई। सूचना पर इंस्पेक्टर पंकज तोमर पुलिस के साथ पहुंचे और आक्रोशित लोगों को समझाकर शांत किया। इसके बाद पुलिस शिवांशु चौधरी को हिरासत में लेकर कोतवाली ले आई। कुछ देर बाद बच्ची के समुदाय के लोग कोतवाली पहुंचे और हंगामा करने लगे।
सीओ सिटी अरुण कुमार ने बताया कि बच्ची की माता की तहरीर पर आरोपी शिवांशु के खिलाफ छेड़खानी और पॉक्सो एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है। बृहस्पतिवार को आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।