फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Attempt to capture land, allegation of firing on protest

Amroha News: भूमि पर कब्जा करने की कोशिश, विरोध पर फायरिंग का आरोप

Tue, 17 Jun 2025 02:13 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Tue, 17 Jun 2025 02:13 AM IST
विज्ञापन
Attempt to capture land, allegation of firing on protest
गजरौला (अमरोहा)। महिला की भूमि पर दबंगों ने कब्जा करने की कोशिश की। विरोध करने पर गाली-गलौज कर मारपीट को उतारू हो गए। फायरिंग करने का भी आरोप है। पुलिस को घटना की तहरीर दी गई है।
विज्ञापन

मामला थानाक्षेत्र के गंगा पार का है। खादर क्षेत्र के गांव गोपाल वाली मढ़ैयो निवासी सुमन देवी ने बताया कि उनकी तिगरी के जंगल में 28 बीघा कृषि भूमि है। जिसमें वह कई दशकों से खेती करती आ रही हैं। आरोप है कि कुछ दिन पहले हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर निवासी कुछ दबंगों ने उनकी भूमि पर कब्जा करने की कोशिश की थी। उन्होंने अमरोहा पुलिस को सूचना देकर भूमि की नापतौल कराई और खेत के चारों तरफ पोल गाढ़ दिए।
विज्ञापन

लेकिन, सोमवार को गढ़मुक्तेश्वर के 12 से ज्यादा लोग उनकी भूमि पर कब्जा करने के इरादे से पहुंच गए। जानकारी होने पर वह, अपने पति सूखा और बच्चों के साथ खेत में पहुंची। उन्होंने खेत पर कब्जा करने का विरोध किया, आरोपियों ने दहशत फैलाने के लिए फायरिंग कर दी। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए पुलिस को तहरीर दी। सीओ श्वेताभ भास्कर का कहना है कि मामूली कहासुनी का मामला सामने आया है। तहरीर मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article