फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Attempt to attack medical superintendent with a knife

चिकित्सा अधीक्षक पर चाकू से जानलेवा हमले की कोशिश

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 02 Jun 2021 02:12 AM IST
विज्ञापन
Attempt to attack medical superintendent with a knife
मंडी धनौरा। शराब के नशे में धुत सफाई कर्मचारी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक पर जानलेवा हमले का प्रयास किया। मौके पर मौजूद स्वास्थ्य कर्मचारियों ने सफाई कर्मचारी के हाथ से छुरा छीन कर उसे दबोच लिया। उसे पुलिस को सौंप दिया गया है। अधीक्षक की ओर से कर्मचारी के खिलाफ थाने में तहरीर दी गई है। घटना के बाद से स्वास्थ्य कर्मचारियों में रोष व भय व्याप्त है। घटना के बारे में डीएम व सीएमओ को भी अवगत करा दिया गया है।
विज्ञापन

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर योगेश कुमार सफाई कर्मचारी के रूप में कार्यरत है। आरोप है कि मंगलवार की दोपहर योगेश शराब के नशे में धुत होकर चिकित्साधीक्षक डॉ. अमोल सिंह के साथ अभद्र व्यवहार करने लगा। अधीक्षक ने उसे मर्यादा में रहने की हिदायत दी तो वह उनके पीछे छुरा लेकर भागा। कर्मचारी के हाथ में छुरा देखकर वहां मौजूद अन्य कर्मचारी हतप्रभ रह गए। कर्मचारियों ने योगेश को दबोच लिया और उसके हाथ से छुरा छीन लिया। उसको पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया गया है। सफाई कर्मचारी का मेडिकल भी कराया गया है। चिकित्साधीक्षक डॉ. अमोल सिंह की ओर से थाने में उसके खिलाफ तहरीर दी गई है। घटना के बाद से स्वास्थ्यकमियों मेें रोष व भय व्याप्त है।
विज्ञापन

स्वयं को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं अधीक्षक
मंडी धनौरा। अस्पताल परिसर में अकेले रहने वाले अधीक्षक डॉ. अमोल सिंह इस घटना के बाद से स्वयं को बेहद असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। उनका कहना है कि वह अकेले रहते हैं। अस्पताल परिसर में सुरक्षा का कोई पुख्ता इंतजाम नहीं है। यदि रात में सफाई कर्मचारी ने उन पर हमला कर दिया तो वह कुछ नहीं कर पाएंगे। उनका कहना है कि सफाई कर्मचारी रोजाना ड्यूटी पर शराब पीता है। कई बार उसको मना किया गया लेकिन वह बाज नहीं आया। कुछ दिन पहले एक महिला कर्मचारी के साथ अभद्रता की थी। मंगलवार की सुबह भी एक अन्य कर्मचारी के साथ भी योगेश द्वारा बदतमीजी की गई है। डॉ. अमोल सिंह का कहना है कि वह व उनका परिवार बेहद डरा हुआ है और लंबी छुट्टी पर जाने की योजना बना रहे हैं। इस संबंध में अधीक्षक ने जिलाधिकारी व मुख्य चिकित्साधिकारी को अवगत करा दिया गया है। घटना की जानकारी मिलने पर अधीक्षक की पुणे के एक अस्पताल में कार्यरत चिकित्सक पत्नी अपनी पति की सुरक्षा के लिए बेहद चिंतित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed