फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Attack on team electricity department in amroha

बिजली विभाग की टीम पर हमला: चेकिंग करने गए कर्मचारियों के साथ मारपीट, दो सगे भाई गिरफ्तार

Fri, 02 Jun 2023 04:40 PM IST
Digvijay Singh संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Published by: Digvijay Singh Updated Fri, 02 Jun 2023 04:40 PM IST
सार

आरोप है कि तीनों ने बिजली टीम के साथ मारपीट की। सरकारी काम में बाधा डाली गई। साथ ही टीम को जान से मारने की धमकी दी। इतना ही नहीं तीनों आरोपियों ने बिजली अधिकारी कर्मचारियों के साथ मारपीट करने के लिए अन्य ग्रामीणों को भी उकसाया।

विज्ञापन
Attack on team electricity department in amroha
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

अमरोहा के डिडौली में चेकिंग के दौरान बिजली विभाग की टीम के साथ ग्रामीणों ने मारपीट की। जान से मारने की धमकी दी। सरकारी काम में बाधा डाली। बिजली अधिकारियों के साथ मारपीट की सूचना से आला अफसरों के होश उड़ गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने दो सगे भाइयों को गिरफ्तार कर लिया। अवर अभियंता की शिकायत पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। वहीं पकड़े गए दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन


सीओ सिटी विजय कुमार राणा ने बताया बुढ़नपुर बिजली घर के अवर अभियंता नीरज कुमार, अवर अभियंता शिवम पाल, टीजीटू विमलेश कुमार, संविदा कर्मी पुष्पेंद्र और सत्यवीर सिंह के साथ शुक्रवार की सुबह ढकिया चमन गांव में बिजली चेकिंग करने गए थे। बिजली चेकिंग के दौरान गांव के ही रहने वाले मोहम्मद मोहसिन, उसका भाई राजा और कलीम बिजली अधिकारियों से उलझ पड़े। बिजली चेकिंग का विरोध करने लगे। 

विज्ञापन

 


आरोप है कि तीनों ने बिजली टीम के साथ मारपीट की। सरकारी काम में बाधा डाली गई। साथ ही टीम को जान से मारने की धमकी दी। इतना ही नहीं तीनों आरोपियों ने बिजली अधिकारी कर्मचारियों के साथ मारपीट करने के लिए अन्य ग्रामीणों को भी उकसाया। घटना की जानकारी मिलते ही डिडौली इंस्पेक्टर पीके चौहान फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए और मारपीट करने वाले मोहम्मद मोहसिन और राजा को मौके पर गिरफ्तार कर लिया। बाद में दोनों को न्यायालय में पेश किया गया। जहां से जेल भेज दिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

सीओ ने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। तीसरे आरोपी को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पीड़ित अवर अभियंता नीरज कुमार ने बताया कि क्षेत्र में हाईलाइन लॉस को कम करने के लिए उच्च अधिकारियों के निर्देश पर चेकिंग की जा रही है। गर्मी बढ़ने के कारण लोड बढ़ गया है। लोग बिजली चोरी करने लगे हैं। ऐसे में चोरी की बिजली पकड़ने के लिए चेकिंग जारी रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed