फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Attack on police personnel who went to catch opium smuggler, stone pelting, two arrested including former member

अफीम तस्कर को पकड़ने गए पुलिस कर्मियों पर हमला, पथराव, पूर्व सभासद समेत दो गिरफ्तार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 06 Nov 2021 02:06 AM IST
विज्ञापन
Attack on police personnel who went to catch opium smuggler, stone pelting, two arrested including former member
हसनपुर में पुलिस टीम के साथ हुई हाथापाई के दौरान मौके पर जमा भीड़ एवं पुलिस की गाड़ी। - फोटो : HASANPUR
हसनपुर(अमरोहा)। दीपावली के त्योहार पर अफीम तस्कर को पकड़ने पहुंची पुलिस टीम पर हमला आरोपियों ने हमला बोल दिया। पुलिस कर्मियों के साथ हाथापाई की गई। पुलिस की गाड़ी पर पथराव किया। घटना में एक पुलिसकर्मी जख्मी हो गया। जमकर हंगामा हुआ। पुलिस ने तस्करी के आरोपी पूर्व सभासद को तीन किलो अफीम के साथ गिरफ्तार कर लिया। जबकि आरोपी के बेटे को भी सरकारी कार्य में बाधा डालने के मामले में गिरफ्तार किया गया है। चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। बरामद अफीम की कीमत करीब चार लाख आंकी जा रही है।
विज्ञापन

यह घटना हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला काला शहीद खेबान पूठ रोड की है। यहां पर एक सरकारी शिक्षक का भाई पूर्व सभासद है। आरोप है कि वह अफीम की तस्करी करता है। मुखबिर की सूचना पर गुरुवार दोपहर को दो पुलिसकर्मी सादे कपड़ों में मौके पर पहुंच गए। आरोप है कि तस्करों ने दोनों पुलिसकर्मियों के साथ हाथापाई की। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच गई। तभी आरोपियों ने पुलिस की गाड़ी पर पथराव कर दिया। जमकर बवाल किया। इस दौरान पुलिस की गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई। सूचना मिलते ही सीओ सतीश कुमार पांडेय मौके पर पहुंच गए और बिगड़ते हालातों को संभाला। इस दौरान पुलिस ने मुख्य आरोपी पूर्व सभासद दिनेश को तीन किलो अफीम के साथ एवं उसके बेटे अनमोल को सरकारी कार्य में बाधा डालने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। जबकि मुख्य आरोपी की पत्नी उषा एवं बेटी जीतू के खिलाफ भी सरकारी कार्य में बाधा डालने पुलिस की गाड़ी का शीशा तोड़ने के आरोप में केस दर्ज किया गया है। पत्नी एवं बेटी फरार हैं। पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए कोशिश कर रही है। घटना में घायल हुए सिपाही राकेश का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार कराया गया।
विज्ञापन

तिहाड़ जेल से पैरोल पर छूट कर आया था अफीम तस्कर
हसनपुर। दिवाली के त्योहार पर पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया अफीम तस्कर पूर्व में भी अफीम की तस्करी में जेल जा चुका है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक पीके चौहान ने बताया कि वर्ष 2018 में दिल्ली के दरियागंज की सीबीआई क्राइम ब्रांच की टीम द्वारा 4 किलो अफीम के साथ आरोपी को दिल्ली में गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद आरोपी को तिहाड़ जेल भेज दिया गया था। नवंबर 2020 में कोरोना की वजह से आरोपी पैरोल पर छूट कर आया था। इसके बाद आरोपी ने फिर से अफीम की तस्करी का अवैध काम शुरू कर दिया। मुखबिर की सूचना पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

- अफीम तस्कर को पकड़ने गई टीम के साथ हाथापाई की गई। पुलिस की गाड़ी का शीशा तोड़ दिया। मुख्य आरोपी को 3 किलो अफीम के साथ गिरफ्तार किया गया है। उसके बेटे को भी सरकारी कार्य में बाधा डालने के आरोप में पकड़ा गया है। मामले में चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। गिरफ्तार दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।
-सतीश कुमार पांडेय, सीओ हसनपुर

हसनपुर पुलिस गिरफ्त में अफीम तस्कर एवं उसका पुत्र।

हसनपुर पुलिस गिरफ्त में अफीम तस्कर एवं उसका पुत्र।- फोटो : HASANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed