फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   attack on electricity raid team who gone for checking without identity card

बिना आईकार्ड-वर्दी पहुंची बिजली टीम को मोहल्लेवालों ने पीटा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 13 Oct 2019 12:39 AM IST
विज्ञापन
attack on electricity raid team who gone for checking without identity card
अमरोहा। बगैर आई कार्ड और वर्दी के मोहल्ले में बिजली कनेक्शन की जांच करना चेकिंग टीम को महंगा पड़ गया। आईकार्ड मांगने पर टीम के सदस्य पहचान पत्र नहीं दिखा सके। मोहल्लेवासियों ने टीम के सदस्य को दौड़ा लिया। सदस्यों को दौड़ा-दौड़ा कर गली में जमकर पीटा। संभ्रांत लोगों के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हुआ। टीम ने 100 डायल को सूचना दी। मौके पर अपाची दस्ता के सिपाही पहुंचे। इसके बाद टीम उल्टे पांव लौट आई।
विज्ञापन

शहर के बटवाल तलवार शाह मोहल्ले के घरों में बिजली निगम की टीम शनिवार की सुबह पांच बजे आ धमकी। टीम के सदस्यों ने घरों के दरवाजे पर दस्तक देना शुरू कर दिया। कुछ देर बाद बिजली टीम के आने की खबर मोहल्ले में फैल गईं। इसके बाद कब्रिस्तान के पास की गलियों के घरों से पुरुष सदस्य बाहर निकले। इसके साथ टीम के सदस्य लोगों के घरों में घुस कर वीडियो बनाने लगे। यह देख लोगों में गुस्सा पनपने लगा। उन्होंने टीम के सदस्यों से आई कार्ड मांगा। हालांकि टीम का कोई सदस्य आईकार्ड नहीं दिखा सका। इसके बाद लोगों को फर्जी टीम का अंदेशा हो गया। उन्होंने टीम के सदस्यों को दौड़ा लिया। इसके बाद कुछ सदस्यों को घेर कर गलियों में पीटना शुरू कर दिए। आवाज सुनकर संभ्रांत लोग बाहर निकले। उन्होंने किसी तरह मामले को संभाला।
विज्ञापन

सीएम के आदेश को हवा में उड़ाया
अमरोहा। चेकिंग के नाम पर विद्युतकर्मियों की मनमानी नहीं रुक रही है। बगैर आईकार्ड के उपभोक्ताओं के घरों पर दस्तक दे रहे हैं। सीएम योगी आदित्यनाथ से जिले के विधायकों ने बिजली निगम की शिकायत की है। वह मुरादाबाद में 30 जून को विभागों के कार्यों की समीक्षा में भी बिजली निगम की कार्यशैली से नाराज दिखे। उन्होंने बिजली निगम के अफसरों से कार्यशैली में सुधार लाने का आदेश दिया। उन्होंने जांच टीम को चेकिंग के दौरान आईकार्ड पहनने का निर्देश दिया है, ताकि आम लोगों को जानकारी मिल सके, लेकिन बिजली निगम की टीम को उनके आदेश की भी परवाह नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आठ लोगों पर बिजली की चोरी की तहरीर
अमरोहा। बिजली निगम की टीम ने तलवार शाह मोहल्ले की विभिन्न गलियों के आठ लोगों के खिलाफ बिजली की चोरी का केस दर्ज कराने के लिए तहरीर दी है। यह लोग गली नंबर तीन, छह, आठ और नौ के रहने वाले हैं इन लोगों पर सीधा बिजली की चोरी का आरोप है। ब्यूरो
- बिजली चेकिंग की टीम जांच कर रही थी। मोहल्लेवासियों ने प्रतिरोध किया। उन्होंने सुबह पांच बजे आने की वजह पूछा। मारपीट की घटना नहीं हुई है। आठ लोग बिजली की चोरी करते मिले हैं। इसके बाद जांच टीम लौट आई। - चमन प्रकाश, प्रभारी एसडीओ प्रथम

- बिजली की टीम जांच करने मोहल्ले में गई थी। बिजली की चोरी रोकने के लिए प्रतिबद्ध हैं। मारपीट की घटना के बारे में जानकारी नहीं है। - पीपी सिंह, अधिशासी अभियंता प्रथम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed