फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Attack on District President of Congress Seva Dal, firing

Amroha News: कांग्रेस सेवा दल के जिलाध्यक्ष पर हमला, फायरिंग

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jul 2024 03:54 AM IST
विज्ञापन
Attack on District President of Congress Seva Dal, firing
अमरोहा। कांग्रेस सेवा दल के जिलाध्यक्ष इंदर सिंह के घर पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया। गाली गलौज और जान से मारने की नीयत से फायरिंग की। आरोपियों ने खूब दहशत फैलाई। भीड़ जुटने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। मामले में पुलिस ने एक नामजद समेत 50-60 अज्ञात लोगों पर मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

कांग्रेस नेता इंदर सिंह अमरोहा देहात थानाक्षेत्र के मानकजूड़ी गांव के रहने वाले हैं। घटना 3 जुलाई की दोपहर 12 की है। आरोप है कि गांव का ही रहने वाला हिमांशु अपने 50-60 साथियों को लेकर घर में घुस आया। आरोपियों के हाथों में तमंचा, लाठी डंडे और तबल थे। उन्होंने परिवार के सभी सदस्यों को जान से मारने और गोलियों से भूलने का ऐलान करते हुए जानलेवा हमला कर दिया। जबकि, हिमांशु ने इंदर सिंह के ऊपर तमंचे से फायर किया, इस दौरान कांग्रेस नेता इंदर सिंह ने अपनी जान बचाकर खुद को कमरे में बंद कर लिया। परिजनों के शोर मचाने पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने कांग्रेस नेता इंदर सिंह और उनके परिवार के सदस्यों को बचाया। इस दौरान किसी ने घटना का एक वीडियो भी बना लिया, जिसमें कुछ लोग सड़क के बाहर खड़े दिखाई दे रहे हैं। घटना के बाद से कांग्रेस नेता का परिवार दहशत में है। उन्होंने अपनी जान को खतरा बताते हुए देहात थाने में तहरीर दी। सीओ अभिषेक कुमार ने बताया कि मामले में आरोपी हिमांशु पुत्र विनय सिंह और उसके 50-60 अज्ञात साथियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। घटना की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed