फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Attack on cloth merchant who came out after eating food from hotel

होटल में खाना खाकर निकले कपड़ा कारोबारी पर जानलेवा हमला

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 18 Oct 2021 01:09 AM IST
विज्ञापन
Attack on cloth merchant who came out after eating food from hotel
अमरोहा। होटल से खाना खाकर निकले कपड़ा कारोबारी पर चार दोस्तों ने हमला कर दिया। जान से मारने की नीयत से मुंह में तमंचे की नाल डाल दी। हमले में कारोबारी की एक आंख में खून आ गया, जिस कारण उसे दिखना बंद हो गया। जबकि सिर और कान पर गंभीर चोट आई है। लोगों की भीड़ इकट्ठा होता देख कर आरोपी फायरिंग करते हुए फरार हो गए। मौके पर पहुंचे परिजनों ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं, पुलिस ने तहरीर के आधार पर एक नामजद सहित चार दोस्तों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन

यह घटना नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला आर्य समाज रोड स्थित होटल महफिले-ए-समा की है। मोहल्ला बड़ा बाजार ऊंचा निवासी शिवम टंडन मुख्य बाजार में कपड़े की दुकान करता है। शुक्रवार की रात शिवम टंडन अपने दोस्त अंकुर कपूर और शुभम रस्तोगी के साथ होटल पर खाना खा रहे था। जैसे ही तीनों दोस्त खाना खाकर होटल से बाहर निकले, तभी सुबोध कॉलोनी निवासी रोमी शर्मा अपने तीन साथियों के साथ मिलकर जान से मारने की नीयत से कपड़ा कारोबारी पर हमला कर दिया। रोमी शर्मा ने कपड़ा कारोबारी के मुंह में देसी तमंचे की नाल डाल दी। विरोध करने पर मारपीट की। हमले में शिवम टंडन की आंख में खून आने के कारण दिखना बंद हो गया। जबकि सिर और कान पर गंभीर चोट लगने के वह कारण बेहोश हो गया। लोगों को इकट्ठा होता देख आरोपी फायरिंग करते हुए फरार हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस और परिजन मौके पर पहुंच गए। गंभीर रूप से घायल शिवम टंडन को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। इंस्पेक्टर अरविंद कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी रोमी शर्मा और उसके तीन अज्ञात साथियों के खिलाफ हत्या की कोशिश की एफआईआर दर्ज की गई है। प्रकरण की जांच कर आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन

रंजिशन किया हमला
अमरोहा। कपड़ा कारोबारी शिवम टंडन ने बताया कि करीब तीन महीने पहले नौगांवा सादात रोड स्थित एक मैरिज हॉल में शादी समारोह चल रहा था। इस दौरान आरोपियों का युवक से झगड़ा हो गया है, जिस युवक से आरोपियों का झगड़ा हुआ था, वह शिवम टंडन का दोस्त था। आरोप है कि तभी से रोमी शर्मा रंजिश रखता है। हालांकि वह आरोपी रोमी शर्मा को पहले से जानता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed