Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   ATS keeping an eye on Tigri Mela; a unit may be deployed there.

Amroha News: तिगरी मेले पर एटीएस की नजर, एक यूनिट डाल सकती है डेरा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 17 Nov 2026 02:10 AM IST
विज्ञापन
ATS keeping an eye on Tigri Mela; a unit may be deployed there.
गजरौला (अमरोहा)। तिगरी गंगा मेले में लाखों श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं। मेले में आतंकवाद निरोधी दस्ता (एटीएस) की टीम ने भी निगरानी शुरू कर दी है। एक टीम जल्दी ही मेले में डेरा डाल सकती है। स्थानीय खुफिया तंत्र के साथ सुरक्षा एजेंसियां मेले की हर गतिविधि पर नजर रख रही हैं। संदिग्ध लोगों और गतिविधियों की निगरानी के लिए विशेष सतर्कता बरती जा रही है। वहीं, बम निरोधक दस्ते ने भी मेले में डेरा जमा दिया है।
विज्ञापन

दरअसल, इस बार तिगरी और गढ़ गंगा मेले को आपस में जोड़ने से श्रद्धालुओं की संख्या और आवाजाही बढ़ने की संभावना है। कार्तिक पूर्णिमा पर होने वाले मुख्य स्नान के लिए करीब 40 लाख श्रद्धालुओं के पहुंचने का अनुमान है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के इस ऐतिहासिक मेले में लाखों परिवार तंबू लगाकर कई दिनों तक रहते हैं। ऐसे में श्रद्धालुओं की सुरक्षा पुलिस-प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती है। सुरक्षा के लिहाज से मेले में करीब 4000 पुलिस बल तैनात किए गए हैं। इसके अलावा एटीएस की टीम संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रख रही है।
विज्ञापन

सूत्रों के अनुसार, गंगा पूजन के बाद एटीएस की एक टीम मेले में डेरा जमा सकती है। राष्ट्रीय आपदा मोचन बल और बम निरोधक दस्ते की टीमें भी डेरा जमाए हुए हैं। मेले में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस अधीक्षक लखन सिंह यादव ने पुलिसकर्मियों को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया है कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा में किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed