{"_id":"680954842bd760ebc80ea8a4","slug":"ats-arrested-the-leader-of-the-gang-that-bought-stolen-tractors-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-138600-2025-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: चोरी के ट्रैक्टर खरीदने वाले गिरोह \nके सरगना को एटीएस ने दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: चोरी के ट्रैक्टर खरीदने वाले गिरोह के सरगना को एटीएस ने दबोचा
Thu, 24 Apr 2025 02:28 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Thu, 24 Apr 2025 02:28 AM IST
विज्ञापन
अमरोहा। प्रदेशभर में चोरी के ट्रैक्टरों की खरीद-फरोख्त करने वाले गिरोह के सरगना अमरोहा मिलक गौसपुर निवासी मुजस्सिम को एटीएस ने असम से गिरफ्तार कर लिया। उसकी गिरफ्तारी पर प्रतापगढ़ पुलिस ने 25 हजार का इनाम घोषित कर रखा था। फिलहाल, एटीएस उससे पूछताछ कर रही है।
23 जून 2024 को प्रतापगढ़ जिले के हथिगवां थानाक्षेत्र में बरना मुराई की सराय गांव निवासी अमृतलाल मौर्य ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उनका आरोप था कि महेशगंज क्षेत्र के गांव अन्नावा निवासी उमेश कुमार और माघी चैनगढ़ निवासी राजू उर्फ नौशाद खान ने उनका ट्रैक्टर किराए पर लिया था। इसके बाद न तो रुपये दिए और न ट्रैक्टर वापस किए। दोनों ने ट्रैक्टर गायब कर दिया था। पुलिस ने जांच पड़ताल की तो चौंकाने वाला खुलासा हुए। सामने आया कि क्षेत्र के पांच अन्य किसानों के साथ भी ऐसी ही घटनाएं हुई हैं।
इसके बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।
पुलिस की विवेचना के दौरान अमरोहा में डिडौली कोतवाली क्षेत्र के मिलक गौसपुर गांव निवासी मुजस्सिम का नाम सामने आया। मुजस्सिम ट्रैक्टर चोरी करने वाले गिरोह का सरगना निकला। प्रतापगढ़ से चोरी किए गए ट्रैक्टरों को अमरोहा जिले में लाकर बेचा जाता था। पूरे मामले की जांच पड़ताल करने के बाद प्रतापगढ़ पुलिस ने विवेचना में मुजस्सिम का नाम शामिल कर न्यायालय में आरोप पत्र दाखिल कर दिया था।
विज्ञापन
प्रतापगढ़ पुलिस मुजस्सिम को गिरफ्तार नहीं कर सकी थी। लिहाजा, वहां के एसपी ने मुजस्सिम की गिरफ्तारी पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित कर दिया। इसके बाद यूपी एटीएस मुजस्सिम की गिरफ्तारी के प्रयास में जुट गई। एटीएस को पता चला कि मुजस्सिम असम के जिला होजाई के दबाका कस्बे में छिपा हुआ है। इसके बाद मंगलवार को एटीएस ने असम पुलिस से संपर्क साधकर मुजस्सिम को गिरफ्तार कर लिया है।