{"_id":"64f387bafe9d9c060e0acf47","slug":"atm-card-changed-withdraw-one-lakh-79-thousand-rupees-jpnagar-news-c-284-1-jpn1003-4049-2023-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: एटीएम कार्ड बदल निकाले एक लाख 79 हजार रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: एटीएम कार्ड बदल निकाले एक लाख 79 हजार रुपये
Sun, 03 Sep 2023 12:36 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Sun, 03 Sep 2023 12:36 AM IST
विज्ञापन
गजरौला। एटीएम कार्ड लेकर रुपये निकालने गए युवक से मौका पाकर साइबर अपराधियों ने एटीएम कार्ड बदल दिया। खाते से एक लाख 79 हजार रुपये निकाल लिए।
थाना क्षेत्र के शाहपुर गांव निवासी मोहम्मद रफीक नगर के निकट चमन बाग मोहल्ले में रहते हैं। उन पर निजी बैंक का एटीएम कार्ड है। शनिवार की शाम उन्होंने भतीजे दिलशाद को एटीएम कार्ड देकर रुपये निकालने भेजा। वह एटीएम कार्ड लेकर गया तो एटीएम मशीन पर पहले से ही दो युवक खड़े थे। उन्होंने मौका पाकर एटीएम कार्ड बदल दिया। इसके बाद एटीएम से एक लाख 79 हजार रुपये निकाल लिए। मोबाइल पर मैसेज आने पर रुपये निकाले जाने की जानकारी हुई। वह थाने पहुंचे और पुलिस को घटना की तहरीर दी। पुलिस ने बताया कि तहरीर मिल गई है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।