{"_id":"6251ce2a78739f1f7a4be51b","slug":"at-the-time-of-extraction-of-wheat-there-was-a-fight-between-the-two-sides-for-the-dust-of-the-chaff-jpnagar-news-mbd4242288156","type":"story","status":"publish","title_hn":"गेहूं निकासी के समय भूसा की धूल उड़ने को लेकर दो पक्षों में मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गेहूं निकासी के समय भूसा की धूल उड़ने को लेकर दो पक्षों में मारपीट
विज्ञापन
जोया/डिडौली। गेहूं निकासी के समय भूसा उड़ने को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। घटना में महिलाओं समेत 12 लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने बिगड़ते हालत संभाले। एक पक्ष ने मामले की तहरीर दे दी है। घटना के बाद सांप्रदायिक तनाव की स्थिति बनी हुई है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। चार लोगों को हिरासत में लिया गया है।
यह घटना कोतवाली डिडौली क्षेत्र के मुबारकपुर नूरी गांव के जंगल की है। पतेई खालसा गांव में रहने वाले किसान जगदीश सिंह सैनी ने मुबारकपुर नूरी के जंगल में बंटाई पर गेहूं की फसल बोई थी। शनिवार को गांव का रहने वाला सोनू अपनी गहाई मशीन से अपने साथ मजदूर जतिन, मेवाराम सिंह, लोकेश कुमार को लेकर गेहूं की गहाई कर रहा था। जगदीश सिंह सैनी, उनकी पत्नी चंद्रकला देवी, बेटे संजय और महेश खेत पर मौजूद थे। उनके खेत के पास दूसरे वर्ग का व्यक्ति का ईंट भट्ठा भी है। जैसे ही मशीन से गहाई शुरू हुई तो भूसा उड़कर भट्ठे की तरफ जाने लगा। इससे नाराज भट्ठा मालिक अपने साथियों के साथ मिलकर गाली गलौज की। विरोध करने पर लाठी डंडों से मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। घटना में दोनों पक्षों की तरफ से महिलाओं समेत 12 लोग घायल हो गए। सूचना मिलते ही डायल-112 पुलिस मौके पर पहुंच गई और घायलों को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। इसके बाद जगदीश सैनी के साथ तमाम लोग एकत्र होकर ट्रैक्टर-ट्राली से डिडौली कोतवाली पहुंच गए। यहां जगदीश सैनी ने आरोपियों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने चार आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। एसओ सुनील मलिक ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। मामले में रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।