फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Assistant Consolidation Officer's peon suspended for taking bribe

Amroha News: रिश्वत लेने में सहायक चकबंदी अधिकारी का पेशकार निलंबित

Mon, 23 Dec 2024 12:25 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Mon, 23 Dec 2024 12:25 AM IST
विज्ञापन
Assistant Consolidation Officer's peon suspended for taking bribe
हसनपुर (अमरोहा)।
विज्ञापन

रिश्वत लेने में सहायक चकबंदी अधिकारी के पेशकार को डीडीसी ने निलंबित कर दिया है। दो दिन पहले भूमि का दाखिल खारिज कराने के नाम पर किसान से एक हजार की रिश्वत लेने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इस कार्रवाई से चकबंदी विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों में हलचल मची है।
आदमपुर क्षेत्र के गांव चकफेरी निवासी किसान शिवकुमार को भूमि का दाखिल खारिज कराना था। वह हसनपुर में स्थित सहायक चकबंदी अधिकारी आदमपुर के कार्यालय में कई दिनों से चक्कर काट रहा था। आरोप है कि सहायक चकबंदी अधिकारी के कार्यालय में तैनात पेशकार ने किसान से दो हजार रुपये की मांग की।
विज्ञापन

किसान ने एक हजार रुपये पेशकार को दिए थे। रुपये देते हुए कुछ लोगों ने इसका वीडियो तैयार बना लिया। शुक्रवार शाम को यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। जांच में सामने आया कि यह वीडियो 15 दिन पहले बनाया गया था। 22 दिन पहले भी चकबंदी विभाग के ड्राफ्टमैन को रिश्वत लेने के आरोप में निलंबित किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसका भी रिश्वत लेने का वीडियो वायरल हुआ था। चकबंदी विभाग के डीडीसी प्रभारी व एडीएम मायाशंकर यादव का कहना है कि एक हजार की रिश्वत लेने के वायरल वीडियो के आधार पर पेशकार अश्वनी कुमार को निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed