{"_id":"685c51e8ce79c74dea042acc","slug":"asmolis-shikshamitra-who-came-to-take-bath-in-ganga-died-of-heart-attack-jpnagar-news-c-284-1-smbd1015-142467-2025-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: गंगा में स्नान करने आए असमोली के शिक्षामित्र की हार्टअटैक से गई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: गंगा में स्नान करने आए असमोली के शिक्षामित्र की हार्टअटैक से गई जान
Thu, 26 Jun 2025 01:15 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Thu, 26 Jun 2025 01:15 AM IST
विज्ञापन
गजरौला (अमरोहा)। आषाढ़ अमावस्या पर बुधवार सुबह तिगरी गंगा में स्नान करने आए असमोली निवासी शिक्षामित्र जसपाल सिंह (45) की अचानक तबीयत बिगड़ गई। परिजन व आसपास के लोग उन्हें निजी चिकित्सक के यहां लेकर पहुंचे। इसके बाद उन्हें सीएचसी ले जाया गया, जहां शिक्षामित्र को मृत घोषित कर दिया। चिकित्सकों ने हार्टअटैक से मौत होने की बात कही है। परिजन बिना पोस्टमार्टम कराए शव को घर ले गए और अंतिम संस्कार कर दिया।
संभल जिले के असमोली थानाक्षेत्र के गांव गरबारा निवासी शिक्षामित्र जयपाल क्षेत्र के ही चंदवार गांव स्थित परिषदीय विद्यालय में पढ़ाते थे। परिजनों के मुताबिक आषाढ़ अमावस्या पर बुधवार सुबह वह गंगा में स्नान करने के लिए तिगरी आए थे। उनके साथ पत्नी शीला व बेटा अभिषेक भी थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक करीब आठ बजे तिगरी में गंगा तट पर शिक्षामित्र बाइक खड़ी कर रहे थे। इस बीच उन्हें सीने में दर्द की शिकायत हुई और अचानक नीचे गिर गए।
यह देखकर आसपास के श्रद्धालु व दुकानदार दौड़कर उनके पास पहुंचे। परिजन व आसपास के लोग पहले उन्हें निजी चिकित्सक व फिर सीएचसी में लेकर पहुंचे, लेकिन उन्हें नहीं बचाया जा सका। सूचना पर अन्य परिजन भी सीएचसी में पहुंचे। पुलिस कार्रवाई बिना ही परिजन शव घर ले गए। सीओ श्वेताभ भास्कर ने बताया कि गंगा में स्नान कर रहे श्रद्धालु की हार्टअटैक से मौत का मामला सामने आया है। उन्होंने पुलिस कार्रवाई से इन्कार कर दिया।