{"_id":"6907be8c8aaf98aade0c2e59","slug":"asmoli-defeated-chotipura-in-tigri-ganga-fair-jpnagar-news-c-284-1-smbd1015-150821-2025-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: तिगरी गंगा मेले में असमोली ने चोटीपुरा को किया पराजित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: तिगरी गंगा मेले में असमोली ने चोटीपुरा को किया पराजित
Mon, 03 Nov 2025 01:56 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Mon, 03 Nov 2025 01:56 AM IST
विज्ञापन
तिगरी धाम (अमरोहा)। तिगरी गंगा मेले में वालीबॉल प्रतियोगिता में बालिका वर्ग में मल्हूपुरा की टीम विजेता रही, जबकि बालक वर्ग में असमोली की टीम ने चोटीपुरा को पराजित कर खिताब अपने नाम किया।
कृषि विभाग की प्रदर्शनी के परिसर में रविवार को बालक एवं बालिका वालीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। बालक वर्ग में ग्रामीण अंचलों की 8 टीमों ने जबकि बालिका वर्ग में सात टीम के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। बालिका वर्ग के पहले सेमीफाइनल मुकाबले में गजरौला ने रजबपुर की टीम को 21-08 परास्त कर सेमी फाइनल में खेलने के लिए जगह बनाई। दूसरा सेमीफाइनल अमरोहा और स्टेडियम के बीच खेला गया। जिसमें अमरोहा ने स्टेडियम की टीम को पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल मुकाबले में संविलयन विद्यालय मल्हूपुरा की टीम ने नेहरू स्मारक इंटर कॉलेज रजबपुर को पराजित किया।
बालक वर्ग में सेमीफाइनल मैच नेहरू स्मारक इंटर कॉलेज रजबपुर और माली खेड़ा स्पोर्ट्स स्टेडियम के बीच हुआ। इसमें नेहरू स्मारक इंटर कॉलेज की टीम ने मालीखेड़ा को 25-23 से पराजित कर फाइनल में जगह बनाई। फाइनल मुकाबला संविलयन विद्यालय मल्हूपुरा और नेहरू स्मारक इंटर कॉलेज रजबपुर के बीच हुआ। जिसमें संविलियन विद्यालय मल्हूपुरा ने मालीखेड़ा 21-19 से पराजित किया। फाइनल में असमोली और चोटीपुरा के बीच भिड़ंत हुई। इसमें असमोली ने चोटीपुरा को 25-23 से पराजित कर विजेता का खिताब अपने नाम किया।
विज्ञापन
निर्णायक मंडल में डॉ. संजीव कुमार चौहान, पुरजीत सिंह, राजकुमार सिंह, राजदीप सिंह, देवेंद्र सिंह, सचिन पाल, रनदीप सिंह, अमित कुमार, आंचल, साक्षी तोमर, लक्ष्य त्यागी रहे। जिला क्रीड़ा अधिकारी देशकांत त्यागी, एसडीएम मसीह नज्म ने पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया।