फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Asha dies during delivery in private hospital, uproar

निजी अस्पताल में प्रसव के दौरान आशा की मौत, हंगामा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jun 2020 10:57 PM IST
विज्ञापन
Asha dies during delivery in private hospital, uproar
अमरोहा। गर्भवतियों को को सरकारी अस्पताल में प्रसव कराने की सलाह देने वाली आशा की निजी अस्पताल में प्रसव के दौरान मौत हो गई। उसने एक बच्चे को जन्म दिया है। आशा के परिजनों ने डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। बाद में दोनों पक्षों में समझौता हो गया। इसके बाद परिजन बगैर कार्रवाई आशा के शव को घर ले गए। जहां अंतिम संस्कार कर दिया है।
विज्ञापन

यह मामला डिडौली कोतवाली क्षेत्र के एक निजी अस्पताल का है। क्षेत्र के एक गांव निवासी किसान की पत्नी आशा के पद पर तैनात थी। वह गर्भवती थी, सोमवार रात प्रसव पीड़ा होने पर परिजनों ने जोया में निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसने एक बेटे को जन्म दिया। प्रसव के थोड़ी देर बाद आशा को रक्तस्राव हुआ उसकी हालत बिगड़ गई। इससे पहले परिजन कुछ समझ पाते उसकी मौत हो गई। आशा की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप लगाकर हंगामा किया। अस्पताल में तोड़फोड़ की स्थिति बन गई। बाद में कुछ लोगों ने समझौता करा दिया। बाद में परिजन बगैर कानूनी कार्रवाई करे आशा के शव को लेकर घर पहुंचे। जहां अंतिम संस्कार कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed