फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Arya Samaj celebrated Holikotsav with pomp

Amroha News: आर्य समाज ने धूमधाम से मनाया होलिकोत्सव

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 24 Mar 2024 11:12 PM IST
विज्ञापन
Arya Samaj celebrated Holikotsav with pomp
अमरोहा। आर्य समाज की ओर से होलिकोत्सव मनाया गया। कार्यक्रम में भारत सरकार के सामाजिक न्याय अधिकारिता मंत्रालय की केंद्रीय निगरानी समिति के उत्तर प्रदेश कोऑर्डिनेटर संतोष कुमार ने कहा कि आर्यसमाज जातिवाद का खात्मा कर समाज को एकता के सूत्र में बांधने का कार्य बखूबी कर रहा है।
विज्ञापन

रविवार सुबह 9 बजे से आर्य समाज मंदिर परिसर में विश्व कल्याण यज्ञ, भजन व प्रवचन का आयोजन किया गया। यज्ञ के ब्रह्मा गुरुकुल महाविद्यालय पूठ के अधिष्ठाता स्वामी अखिलानंद सरस्वती रहे। उन्होंने नूतन वर्ष और होली के महत्व पर प्रकाश डाला। मुख्य अतिथि संतोष कुमार ने कहा कि समाज निर्माण में आर्य समाज का बड़ा योगदान है। जिला कोआर्डिनेटर विपिन कुमार ने कहा कि हम सभी को एकजुट होकर सनातन धर्म को आगे बढ़ाना है। विशिष्ट वक्ता कासगंज डिग्री कालेज के प्राचार्य डाॅ. अशोक आर्य ने कहा कि आर्यसमाज सभी के कल्याण की कामना करता है और मानवता का पोषक है।
विज्ञापन

आर्यसमाज के प्रधान अभय आर्य ने यज्ञ के महत्व पर प्रकाश डालते हुए सभी से आर्यसमाज के कार्यक्रमों में भागीदारी का आह्वान किया। यज्ञ में यजमान संतोष कुमार, विपिन कुमार, डॉ. अशोक आर्य, डॉ. बीना आर्या, राजनाथ गाेयल, बाला आर्य, अश्वनी खुराना व मधु खुराना रहे। इस दौरान विनय प्रकाश आर्य, नत्थू सिंह, हेतराम सागर, सुरेश विरमानी, डॉ. जीपी सिंह, डॉ. अनिल रायपुरिया, मुकेश अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, शाम 7.30 बजे से कोट चौराहे पर इस वर्ष भी यज्ञ का आयोजन किया गया। यज्ञ के ब्रह्म गुरुकुल महाविद्यालय पूठ के अधिष्ठाता स्वामी अखिलानंद सरस्वती रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed