फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Arya Pratinidhi Sabha officials came out in favor of liquor ban

शराब बंदी के पक्ष में उतरे आर्य प्रतिनिधि सभा के पदाधिकारी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 28 Sep 2022 01:24 AM IST
सार

शराबबंदी लागू कराने की मांग को लेकर आर्य प्रतिनिधि सभा के पदाधिकारियों ने कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया।उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से शराबबंदी को लेकर कोई कदम नहीं उठाया गया है।

विज्ञापन
Arya Pratinidhi Sabha officials came out in favor of liquor ban

विस्तार

शराबबंदी लागू कराने की मांग को लेकर आर्य प्रतिनिधि सभा के पदाधिकारियों ने कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डिप्टी कलक्टर को सौंपकर जल्द ही शराब बंदी लागू करने की मांग की है।आर्य प्रतिनिधि सभा के प्रधान ओमपाल आर्य के नेतृत्व में तमाम पदाधिकारी एकजुट कलक्ट्रेट पहुंचे।
विज्ञापन

यहां उन्होंने प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डिप्टी कलक्टर विजय शंकर मिश्रा को सौंपा और कहा कि प्रदेश में जल्द से जल्द शराबबंदी लागू की जाए। इस दौरान पदाधिकारी हाथों में शराब बंदी से संबंधित स्लोगन लिखीं तख्तियां लेकर पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से शराबबंदी को लेकर कोई कदम नहीं उठाया गया है। जिससे आए दिन आपराधिक मामले बढ़ रहे हैं। शराब के कारण कई परिवार बर्बाद हो गए हैं। बच्चों और महिलाओँ का शोषण होने के साथ महिलाओं के साथ मारपीट के मामलों में बढ़ोतरी हो रही है। इस दौरान यशवंत सिंह, सुभाष दुआ, विनय त्यागी, हेतराम सागर, दीपक अग्रवाल, प्रियंका, माया आर्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed