{"_id":"698b9368025861154f01b80e","slug":"artists-gave-colourful-performances-in-the-function-titled-dayare-ishq-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-157279-2026-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: दयारे इश्क शीर्षक समारोह में कलाकारों ने दीं रंगारंग प्रस्तुतियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: दयारे इश्क शीर्षक समारोह में कलाकारों ने दीं रंगारंग प्रस्तुतियां
Wed, 11 Feb 2026 01:52 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Wed, 11 Feb 2026 01:52 AM IST
विज्ञापन
अमरोहा। इंडिया इस्लामिक कल्चरल सेंटर में आयोजित दयारे इश्क शीर्षक समारोह का सोमवार की रात समापन हो गया। इसमें देश के नामचीन कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति दी। समारोह की रूपरेखा अमरोहा के अली आबिदी अमरोहवी और हैदर कमाल अमरोहवी ने तैयार की थी।
दिल्ली के लोधी मार्ग स्थित इंडिया हैरिटेज सेंटर के तत्वावधान आयोजित दयारे इश्क समारोह का आयोजन किया गया। समारोह की शुरुआत दिल्ली के लेफ्टिनेंट गवर्नर वीके सक्सेना, सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश पंकज मित्तल, कारवाने खुलूस के अध्यक्ष सैय्यद महबूब हुसैन जैदी ने संयुक्त रूप से की। कला प्रेमियों ने लोक गीत, सूफियाना कलाम, गजल, शायरी के लुत्फ के साथ-साथ चिकित्सकों से स्वास्थ्य को अच्छा रखने के लिए जरूरी जानकारी हासिल की। गवर्नर वीके सक्सेना ने कहा कि आज के तेज रफ्तार दौर में इस तरह के कार्यक्रम से इंसान को तनाव से मुक्ति मिलती है। मलिका ए तरन्नुम के नाम से मशहूर प्रख्यात गजल सिंगर अनिता सिंघवी ने शानदार अंदाज में गजलें पेश की। नामचीन शायरों ने गजल का कलाम पेश किया। जबकि दूसरे दिन प्रोफेसर मीनू बख्शी ने यादों के सफर शीर्षक से फिल्मी दुनिया के यादगार गीतों को अपनी आवाज दी।
संयुक्त राष्ट्र महिला की पूर्व महासचिव और उप निदेशक लक्ष्मी हरदीप पुरी, आयोजक नासिर अली, कला और संस्कृति सचिव के महेश ने विचार व्यक्त किए। सूफी दरबार में रिकॉर्ड ब्रेकिंग होल्डर कुतबी ब्रादर्स ने अपने रिवायती अंदाज में कलाम पेश किए। इस दौरान फिल्म कलाकार जया बच्चन, जस्टिस मित्तल, शर्मीला टैगोर, सलमा सुल्ताना, शहनाज हुसैन, पूर्व चुनाव आयुक्त नसीम जैदी आदि मौजूद रहे।