फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   artist play ramleela in amroha

मेघनाद का सिर गोद में लेकर सती हुईं सुलोचना

Tue, 11 Oct 2016 12:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा Updated Tue, 11 Oct 2016 12:44 AM IST
विज्ञापन
artist play ramleela in amroha
अमरोहा की रामलीला मंच पर दरबार में बैठे राम लक्ष्मण साथ में हनुमान की सेना( - फोटो : amar ujala
श्री धार्मिक रामलीला कमेटी की ओर से जेएस हिंदू इंटर कालेज के मैदान पर चल रही आदर्श रामलीला में कुंभकरण वध, मेघनाथ वध, रावण सुलोचना संवाद, सुलोचना प्रसंग, अहिरावण वध की लीला मंचन हुआ। मेघनाद का सिर गोद में लेकर सुलोचना सती हो जाती है। मंगलवार को राम और रावण के बीच युद्ध होगा।  
विज्ञापन


हनुमान जी हिमालय पर्वत से संजीवनी बूटी लेकर आते हैं। लक्ष्मण जीवित हो उठते हैं। रावण कुंभकरण को युद्ध में भेजता है। प्रभु राम कुंभकरण का वध करते हैं। इसके बाद मेघनाद और लक्ष्मण का युद्ध होता है। लक्ष्मण मेघनाद का वध कर देते है। मेघनाद की कटी हुई एक भुजा सुलोचना के आंगन में गिरती है।
विज्ञापन


सुलोचना भुजा को लेकर रावण के पास जाती है। सुलोचना मेघनाद का सिर लेकर सती हो जाती है। मंगलवार को राम और रावण के बीच युद्ध होगा। जेएस हिंदू इंटर कालेज के रामलीला ग्राउंड पर दशहरा मेले में रामलीला का मंचन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां, अजय अग्रवाल सर्राफ, विशाल गोयल, कुंवर विनीत अग्रवाल, रमेश चंद्र गोयल, अशोक गुप्ता, रमेश चंद्र कालू, हरिनारायण रघुवंसी, नीरज सरन, राजीव आर्य, पंडित नाथू राम शर्मा, रविराज सरन, राजनाथ गोयल, अजय चतुर्वेदी, अरुण सरन, सुमन चांदना आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed