{"_id":"68a62dd6da0862815c091931","slug":"arif-became-the-president-of-sports-welfare-association-jpnagar-news-c-284-1-jpn1008-146075-2025-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: स्पोर्ट्स वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष बने आरिफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: स्पोर्ट्स वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष बने आरिफ
विज्ञापन
अमरोहा। बुधवार को स्पोर्ट्स वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक मोहल्ला शफात पोता में आरिफ मसूद के आवास पर हुई। सर्व सम्मति से आरिफ मसूद को अध्यक्ष और खालिद नईम को संरक्षक नियुक्त किया गया।
नवनियुक्त अध्यक्ष आरिफ मसूद ने कहा कि हमें यह सुनिश्चित करना होगा कि नए क्रिकेटरों को सही मार्गदर्शन और अवसर मिल सकें। वह क्रिकेट के भविष्य को उज्जवल बना सकें। कहा कि इसमें प्रतिभा की पहचान करना, उन्हें उचित प्रशिक्षण देना और उन्हें मैच खेलने के अवसर प्रदान करना शामिल है। उन्हें बल्लेबाजी, गेंदबाजी, क्षेत्ररक्षण और विकेटकीपिंग में प्रशिक्षित करना है। खालिद नईम ने कहा कि हमें युवा क्रिकेटरों को मानसिक रूप से मजबूत बनाना है ताकि वे दवाब में अच्छा प्रदर्शन कर सकें। इस दौरान हाजी फैजी, सलीम पहलवान, आमीन रायनी, शादमान जैदी, आसिफ रजा, अदनान मसरूर आदि मौजूद रहे।