फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   aquished was beaten by crowed

छेड़खानी के विरोध पर पीटा तो भड़की भीड़

Sun, 18 Sep 2016 01:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा Updated Sun, 18 Sep 2016 01:15 AM IST
विज्ञापन
aquished was beaten by crowed
रास्ते के विवाद में गई महिला की जान - फोटो : demo pic
कोतवाली क्षेत्र के गांव कुटी दौलतपुर में शुक्रवार शाम आयोजित छड़ी मेले के दौरान एक दलित युवती से एक युवक छेड़खानी कर दी। आरोपी ने हदें पर करते हुए मेले में युवती का हाथ पकड़ लिया।
विज्ञापन


विरोध करने पर आरोपी ने दुस्साहस दिखाते हुए युवती को थप्पड़ तक जड़ दिया। शोर शराबा सुनकर एकत्र हुई भीड़ ने आरोपी को दबोच लिया और जमकर खबर ली। मौके पर पहुंची पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर कोतवाली ले आई। युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। 
विज्ञापन


मामला शुक्रवार शाम का है। कुटी दौलतपुर में जाहरवीर बाबा के छड़ी मेले में आसपास के दर्जनों गांवों के हजारों, लोगों, युवाओं, महिलाओं, युवतियों व बच्चों की भीड़ जुटी हुई थी। इस दौरान पास के गांव की एक दलित युवती मेले में अपने छोटे भाई के साथ जलेबी खा रही थी। इस बीच एक युवक वहां पहुंच गया, और युवती से छेड़खानी करने लगा। युवती द्वारा इग्नोर करने पर भी युवक वहीं डटा रहा है और युवती के आगे-पीछे मंडराने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


हद तो तब हो गई जब, आरोपी ने भरे मेले में युवती का हाथ पकड़ लिया। विरोध करने पर युवक दबंगई पर उतर आया और दुस्साहस दिखते हुए युवती के गाल पर थप्पड़ मार दिया। युवती द्वारा शोर मचाने पर मौके पर भीड़ जमा हो गई। 

मामला भांपते ही भीड़ ने आरोपी को दबोच लिया और धुनाई शुरू कर दी। इस दौरान जमकर हंगामा हुआ। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई और आरोपी को हिरासत में लेकर कोतवाली ले आई। कार्रवाई की मांग को लेकर रात ग्यारह बजे तक पीड़ित पक्ष के लोग कोतवाली में डटे रहे।

एसएसआई आरके सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर गांव गंगवार निवासी कासिफ के खिलाफ छेड़छाड़ व एससीएसटी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेज दिया गया है। 
छात्राओं, महिलाओं और युवतियों के साथ छेड़खानी की घटनाएं रोकने के लिए संबंधित थानाध्यक्षों को सख्त निर्देश दिए हैं। स्कूल, कालेजों के आसपास गश्त बढ़ाने को कहा है। महिला थानाध्यक्ष के नेतृत्व में महिला कांस्टेबलों की टीम छेड़खानी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए लगाई गई है। -डा.शिवा शिंपी चनप्पा पुलिस अधीक्षक।

छेड़खानी की घटनाओं से कहीं बिजनौर जैसे हालात न हो जाएं
जिले में महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। छेड़खानी की घटनाओं की बाढ़ सी आ गई है। कोई ऐसा दिन नहीं बीत रहा कि कोई न कोई छेड़खानी की वारदात न हो। ग्रामीणों को अब ये डर सताने लगा है कि छात्राओं, युवतियों और महिलाओं के साथ बढ़ रहीं छेड़खानी की घटनाएं कहीं बिजनौर जैसा खूनी संघर्ष न करा दें। आए दिन हो रहीं वारदातों के बावजूद स्कूल, कालेजों के आसपास पुलिस गश्त नहीं बढ़ाई गई है। इससे मनचलों के हौसले बुलंद हैं। 

पड़ोसी जिले बिजनौर में शुक्रवार को युवती के साथ छेड़छाड़ को लेकर दो समुदायों में जमकर खूनी संघर्ष हुआ। तीन युवकों की हत्या कर दी गई। छेड़खानी के बाद हुए सांप्रदायिक संघर्ष और इसमें तीन युवकों की हत्या से पूरा प्रदेश दहल उठा। छेड़खानी में जिले की हालत भी कुछ ऐसी ही है।

आए दिन महिलाओं और युवतियों के साथ छेड़खानी की घटनाएं आम हो गई हैं। अगर कोई विरोध करता है तो उसको जान गंवानी पड़ती है या फिर अपमान का घूंट पीना पड़ता है। महिला हो या फिर युवती, अपने संग हुई घटना की आवाज  उठाने जाती हैं, मगर पुलिस पूछताछ में ही तरह-तरह के सवालों का जवाब देते हुए टूट जाती हैं।
केस चलने पर जहां तहां के दबाव में तो पुलिस रहती है, वहीं परिवार के लोगों पर सुलह-समझौते को दबाव बनाती है। शोहदों पर कार्रवाई की बजाय हमदर्दी में उतर जाती है। नतीजतन लगातार ऐसी वारदातों का ग्राफ बढ़ता जा रहा है। 

मनचलों ने छात्राओं का स्कूल, कालेज जाना दूभर कर दिया है। इसके बाद भी इस तरह की वारदातों को रोकने के लिए कोई कदम नहीं उठाया गया है। स्कूलों, कालेजों के आसपास तथा ऐसे स्थान जहां से महिला व युवतियां निकलती हैं, पुलिस गश्त नहीं बढ़ाई गई है।

इससे घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। कहीं छात्राओं, युवतियों और महिलाओं के साथ छेड़छाड़ और खींचतान की घटनाएं जिले में भी बिजनौर जैसा बवाल न करा दें, इससे पहले ही पुलिस को मनचलों पर अंकुश लगाने के साथ ही स्कूल, कालेेजों के आसपास गश्त बढ़ाने की जरूरत है। 

केस-1ः कुछ दिन पहले ही हसनपुर कोतवाली क्षेत्र में दो छात्राओं के साथ सरेआम छेड़छाड़ और खींचने की कोशिश गई। छात्राओं के शोर मचाने पर भीड़ ने दो आरोपियों को धुन कर पुलिस को सौंप दिया था। छेड़खानी सपा नेता का एक रिश्तेदार भी शामिल बताया जा रहा था। 


केस-2 ः ट्यूशन पढ़ कर जाती छात्रा के साथ नारंगपुर चौराहे पर आरोपियों ने छेड़खानी की उसके कपड़े भी फाड़ दिए। छात्रा के शोर मचाने पर भीड़ ने एक आरोपी की जमकर धुनाई कर दी थी। इसके बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया था। पहले तो पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने में आनाकानी की तो ग्रामीणों ने हाईवे पर जाम लगा दिया था। आलाधिकारियों के निर्देश पर रिपोर्ट दर्ज हुई थी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed