{"_id":"571bcda54f1c1b953f8b4b8d","slug":"aquished-arrest","type":"story","status":"publish","title_hn":"कस्टडी से भागा बंदी गिरफ्तार, पुलिसकर्मियों पर रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कस्टडी से भागा बंदी गिरफ्तार, पुलिसकर्मियों पर रिपोर्ट
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
Updated Sun, 24 Apr 2016 01:01 AM IST
विज्ञापन
अमरोहा जिले के गजरौला जीआरपी चौकी में पुलिस अभिरक्षा से फरार होने वाला बदमाश। साथ में बदमाश को पकड़ने वाली टीम। अमर उजाला
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंटरसिटी एक्सप्रेस से कूदकर पुलिस कस्टडी से भागे बंदी को शनिवार सुबह जीआरपी और ब्रजघाट चौकी पुलिस ने ओसीता जगदेवपुर गांव के पास से गिरफ्तार कर लिया। वहीं इस मामले में एचसीपी और दोनों सिपाहियों को जीआरपी चौकी से जमानत दे दी गई है। बाद में बंदी को अमरोहा कोर्ट में पेश कर मुरादाबाद कारागार भेज दिया गया है।
इससे पहले इस मामले में गजरौला की जीआरपी चौकी में बरेली के एचसीपी, दो सिपाही और बंदी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई के लिए बरेली पुलिस को रिपोर्ट भेज दी गई है।
बरेली पुलिस लाइन के एचसीपी राम सिंह शुक्रवार को बंदी आदेश बालियान पुत्र ब्रह्मपाल बालियान निवासी गांव भोरा खुर्द (थाना भोरा कलां), जनपद मुजफ्फरनगर को चोरी के मामले में रोहिणी (दिल्ली) कोर्ट 101 में पेश करने के बाद इंटरसिटी एक्सप्रेस से बरेली ला रहे थे। साथ में बरेली के थाना हाफिज गंज में तैनात सिपाही हितेश कुमार और थाना बारादरी के सिपाही संजय कुमार भी थे। रात करीब आठ बजे जब ट्रेन मोहरका पट्टी गांव के पास पहुंची तो ट्रेन की गति धीमी (40 की गति)हो गई।
विज्ञापन
इसका फायदा उठाकर बंदी मय हथकड़ी के ट्रेन से कूद कर भाग गया। सूचना पर ब्रजघाट चौकी इंचार्ज संजय कुमार और जीआरपी के प्रभारी उप निरीक्षक रविंद्र कुमार ने टीम के साथ रात भर तलाश की, मगर कामयाबी नहीं मिली। इधर, शनिवार सुबह ब्रजघाट पुल से सटे गांव ओसीता जगदेवपुर से होकर जा रहे रेलवे ट्रैक के पास घायल अवस्था में पड़े व्यक्ति के हाथों में हथकड़ी देख ग्रामीणों को शक हो गया।
इस पर उन्होंने ब्रजघाट पुलिस को खबर कर दी। बाद में पहुंची टीम ने बंदी को गिरफ्तार कर लिया। चलती ट्रेन से कूदने से बंदी आदेश के सिर व शरीर पर चोटें आईं हैं। इससे पुलिस ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बंदी का उपचार भी कराया। इससे पहले रात में ही संबंधित पुलिस कर्मियों के खिलाफ पुलिस अभिरक्षा से बंदी के भाग जाने को लेकर जीआरपी चौकी में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई।