फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   aprajita 100 millian smiles

अपराजिता: अधिकारों के प्रति जागरूक हों महिलाएं

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 13 Feb 2020 11:48 PM IST
विज्ञापन
aprajita 100 millian smiles
हसनपुर के भदौरा में अपराजिता कार्यक्रम में विचार रखते वक्ता। - फोटो : HASANPUR
हसनपुर (अमरोहा)। क्षेत्र के चौधरी फूल सिंह इंटर कॉलेज भदौरा में अमर उजाला अपराजिता 100 मिलियन स्माइल अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहना चाहिए। महिलाएं देश में किसी भी क्षेत्र में पुरुषों के मुकाबले पीछे नहीं हैं। इस दौरान नारी गरिमा की शपथ भी ली गई।
विज्ञापन

गुरुवार को नारी सशक्तिकरण विषय पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य वक्ता भारतीय किसान संघ के जिलाध्यक्ष कृष्ण कुमार शर्मा ने कहा कि कई अपराधों का पता नहीं लग पाते हैं वह इसलिए कि महिलाएं अपने अधिकारों से अवगत नहीं होती है। अपराधों की बढ़ती संख्या के खिलाफ लड़ने के लिए यह जरूरी है कि महिलाएं अपने कानूनी अधिकारों के बारे में भलीभांति जानती हों। भारतीय संविधान महिलाओं को कई अधिकार प्रदान करता है। कहा कि हाल के दिनों में यौन उत्पीड़न एक बड़ी समस्या के रूप में सामने आई है। यदि कोई शारीरिक संपर्क, यौन उत्पीड़न की मांग या अनुरोध, या यौन से संबंधित टिप्पणियां या अश्लीलता, दिखाना या यौन प्रकृति के किसी अन्य अवांछित शारीरिक, मौखिक, गैर-मौखिक आचरण करने की कोशिश करता है। चाहे वह पुरुष, मालिक या सहयोगी द्वारा किया जाता है, तो महिलाएं ऐसे मामलों को बिल्कुल नजरअंदाज न करें। डरने की भी जरूरत नहीं है। महिलाओं को सुरक्षा देने के लिए कई हेल्पलाइन नंबर उपलब्ध हैं। प्रधानाचार्य सोनवीर सिंह, शिक्षक रूपचंद चौहान ने भी विचार रखे। इस दौरान छात्राओं ने भी खुलकर विचार रखे। इस मौके पर डालचंद सिंह, सतीश कुमार, रामपाल सिंह, चंदकिरन सिंह, प्रवीन कुमार, नवीन कुमार, जयवीर सिंह, रामकेश सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed