{"_id":"69276bc053e1963e650dfd16","slug":"applications-for-scholarships-can-be-made-till-december-6-jpnagar-news-c-284-1-jpn1002-152239-2025-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: छात्रवृत्ति के लिए छह दिसंबर तक कर सकेंगे आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: छात्रवृत्ति के लिए छह दिसंबर तक कर सकेंगे आवेदन
Thu, 27 Nov 2025 02:36 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Thu, 27 Nov 2025 02:36 AM IST
विज्ञापन
अमरोहा। समाज कल्याण विभाग ने सत्र 2025-26 में छात्रों के लिए छात्रवृत्ति व शुल्क प्रतिपूर्ति योजनाओं की संशोधित समयसारिणी जारी कर दी है। यह समय सारिणी कक्षा 9 से 12 तक लागू होगी। इसके तहत छात्र छह दिसंबर तक आवेदन कर सकेंगे। भुगतान नौ फरवरी तक होगा।
जिला समाज कल्याण अधिकारी पंखुरी जैन ने बताया कि शासन स्तर से कक्षा 9-10 व 11-12 के विद्यार्थियों व संस्थाओं के लिए नवीन संशोधित समय सारिणी जारी की गई है। विद्यालय एक दिसंबर तक मास्टर डाटा लॉक करेंगे। फिर आठ दिसंबर तक जिला विद्यालय निरीक्षक इसका सत्यापन करेंगे। विद्यालय छह दिसंबर तक आवेदन कर सकेंगे। आवेदन का अंतिम प्रिंट सात दिसंबर तक निकाला जा सकेगा और इसके बाद ऑनलाइन फॉर्म की फोटो कॉपी व अन्य दस्तावेजों के साथ नौ दिसंबर तक विद्यालय में जमा हो सकेंगे।
नेशनल इंफार्मेशन सेंटर (एनआईसी) से डाटा मिलान 15 से 23 दिसंबर तक होगा। छात्रों के स्तर पर त्रुटियों का निस्तारण 23 से 28 दिसंबर तक किया जाएगा। वहीं जिला स्तरीय कमेटी स्वीकृति व डाटा लाॅक करने का कार्य 23 दिसंबर से 31 जनवरी तक करेंगी। तय कार्यक्रम के मुताबिक छात्रों के बैंक खाते में छात्रवृत्ति व शुल्क प्रतिपूर्ति की धनराशि नौ फरवरी तक भेज दी जाएगी। उन्होंने कहा कि अगर किसी विद्यालय का प्रोफाइल प्रधानाचार्य स्तर से लॉक होने एवं जिला विद्यालय स्तर से सत्यापित होने से छूट गया है तो प्राथमिकता के आधार पर इस काम को पूरा करा लें।