फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Application for Inspire Award Scheme begins

Amroha News: इंस्पायर अवार्ड योजना के लिए आवेदन शुरू

Mon, 16 Jun 2025 02:19 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Mon, 16 Jun 2025 02:19 AM IST
विज्ञापन
Application for Inspire Award Scheme begins
अमरोहा।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड और सीबीएसई के विज्ञान वर्ग के मेधावियों को इंस्पायर स्कॉलरशिप योजना में छात्रवृत्ति के आवेदन की प्रक्रिया 15 जून से शुरू हो गई है। इसमें 80 हजार रुपये की छात्रवृत्ति दी जाएगी। इसके लिए कक्षा छह से 12 तक के विद्यार्थी आवेदन कर सकते है। योजना का लाभ लेने के लिए ऑनलाइन आवेदन कर परीक्षा उत्तीर्ण करनी होगी।
विज्ञान व प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने विज्ञान वर्ग के बच्चों को अनुसंधान व नवाचार करने के लिए इंस्पायर अवार्ड योजना की शुरुआत की है। योजना के अंतर्गत अगर कोई छात्र उच्च शिक्षा तक नवाचार जारी रखता है, तो उसे 80 हजार रुपये की छात्रवृत्ति मिलेगी। जैसे-जैसे उसके शिक्षा का स्तर बढ़ता जाएगा, छात्रवृत्ति की राशि भी बढ़ती चली जाएगी। योजना में सभी बोर्ड के छात्र-छात्राएं शामिल हो सकते हैं।
विज्ञापन

इसके लिए विद्यालयों में आइडिया बॉक्स लगाए जाएंगे। जिसमें बच्चे अपने तकनीकी विचारों को साझा कर सकेंगे। डीआईओएस वीपी सिंह ने बताया कि योजना का लाभ लेने के लिए आधिकारिक वेबसाइट www.inspireawards-dst.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed