फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Application filed in High Court for withdrawal of writ

Amroha News: रिट वापसी के लिए उच्च न्यायालय में लगाई अर्जी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 03 Aug 2025 01:57 AM IST
विज्ञापन
Application filed in High Court for withdrawal of writ
मंडी धनौरा। आजीवन सदस्यों द्वारा रामलीला प्रबंध समिति की नई कार्यकारिणी के गठन के बाद उच्च न्यायालय में दायर की गई याचिका वापस लेने की कवायद शुरू कर दी गई है। आजीवन सदस्य राजीव शर्मा ने अपने अधिवक्ता के माध्यम से आवेदन दाखिल कर दिया है। गौरतलब है कि रामलीला प्रबंध समिति का चुनाव हर तीन साल में होता है। साल 2024 में चुनाव होने थे। लेकिन राजनैतिक दबाव में चुनाव नहीं होने दिया गया। इसके खिलाफ आजीवन सदस्य राजीव शर्मा ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। याचिका उच्च न्यायालय में विचाराधीन है। हालांकि कोर्ट ने चुनाव कराने या नहीं कराने पर कोई फैसला नहीं दिया है। 15 दिन पहले समिति के आजीवन सदस्यों ने एक खुली बैठक कर नई कार्यकारिणी का गठन कर लिया था। इसमें जागेश अग्रवाल को अध्यक्ष चुना गया था। आजीवन सदस्यों द्वारा नई कार्यकारिणी के गठन के बाद राजीव शर्मा ने चुनाव को लेकर दायर की गई अपनी याचिका वापस लेने का आवेदन कर दिया। राजीव शर्मा का कहना है कि उनका मकसद पूरा हो गया है। उन्होंने रामलीला के चुनाव कराने के लिए रिट दायर की थी। खुली बैठक में नई कार्यकारिणी के गठन के बाद उनकी रिट का कोई अर्थ नहीं रह गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed