फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   kidnap

कोटे को लेकर प्रधान का अपहरण

Sat, 14 May 2016 01:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा Updated Sat, 14 May 2016 01:18 AM IST
विज्ञापन
बोलेरो से आए आठ-नौ लोग मारपीट के बाद उसे उठा ले गए। वहां मौजूद प्रधान के चाचा से भी मारपीट की गई। प्रधान के चाचा का आरोप है कि, राशन कोटे को अपने पक्ष में कराने को लेकर पूर्व प्रधान ने अपहरण कराया है। वारदात के बाद थाने पहुंचे प्रधान पक्ष के  लोगों की तहरीर पर छह नामजद समेत नौ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर छानबीन की है। शाम करीब चार बजे चौपला फ्लाईओवर पर फेंक गए। 
विज्ञापन



वारसाबाद में ग्राम पंचायत भवन पर शुक्रवार को राशन कोटे के प्रस्ताव को लेकर खुली बैठक बुलाई गई थी। इससे पहले ग्राम प्रधान सुनील पुत्र चंद्रपाल सिंह पड़ोस के गांव फौन्दापुर में दोस्त नरेश के घर गया हुआ था। प्रधान सुनील का चाचा महीपाल सिंह पुत्र लल्ली सिंह भी नरेश के घर पर ही था। महीपाल का आरोप है कि, शुक्रवार दोपहर 12 बजे सुनील नरेश के मकान पर दूसरी मंजिल पर था। उसी समय सफेद रंग की बोलेरो वहां आकर रूकी। 
विज्ञापन



इससे आए आठ-नौ लोग गाली-गलौज करते हुए नरेश के घर में घुस गए और सुनील को घर से बाहर खींच लिया। उससे मारपीट करते हुए बोलेरो में डाल कर ले गए। महीपाल ने बचाने की कोशिश की तो उससे भी मारपीट की। जिससे उसके कपड़े फट गए। महीपाल का आरोप है कि, पूर्व प्रधान कोटा अपने पक्ष में कराना चाहते थे। इसलिए उसका अपहरण कराया। थानाध्यक्ष उपेंद्र यादव ने बताया कि महीपाल सिंह की तहरीर के आधार पर पुलिस ने पूर्व प्रधान राजवीर पुत्र शीशराम और उसके भाई मनोज पुत्र शीशराम, प्रमोद पुत्र रामपाल सिंह, जबर सिंह व प्रकाशी पुत्र गण रामस्वरूप निवासी गण गांव बारसाबाद के अलावा दो-तीन अज्ञात के खिलाफ अपहरण की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तलाश जारी है। इधर, शाम करीब चार बजे चौपला फ्लाईओवर पर आरोपी उसे फेंक गए। इसके बाद गांव पहुंचे प्रधान ने परिजनों को घटना की जानकारी दी। बोले कि, कोटे के प्रस्ताव को लेकर मुझे ले गए थे और गाड़ी में ही रखा था।

ग्राम प्रधान का आरोप-सपा नेता के आवास पर बंधक बना कराए जबरन हस्‍ताक्षर
अपहर्ताओं के चंगुल से छूटकर ग्राम पंचायत वारसाबाद के ग्राम प्रधान सुनील सिंह सीधे थाने पहुंचे। यहां उन्होंने आरोप लगाया कि राशन कोटे के प्रस्ताव को लेकर उनका अपहरण कर हसनपुर में सपा नेता के आवास पर चार घंटे तक बंधक बनाया गया थ्‍ाा। इसके बाद  जबरन राशन कोटे के प्रस्ताव पर हस्ताक्षर करा लिए।

उन्होने पुलिस को बताया कि तबियत ठीक न होने की वजह से राशन कोटे के प्रस्ताव को लेकर होने वाली खुली बैठक शुक्रवार के बजाये शनिवार को रख दी गई थी। इससे वे गांव फौन्दापुर में अपने मित्र नरेश के घर आराम करने चला गया। जबकि पूर्व प्रधान शुक्रवार को ही प्रस्ताव कराना चाहते थे। इसलिए करीब 11 से 12 बजे के बीच नरेश के घर से उसके मारपीट कर बोलेरो में डाल कर ले गए। इसके बाद पंद्रह मिनट पूर्व प्रधान के स्टेशन रोड स्थित आवास पर रखने के बाद मोगा होटल होते हुए हसनपुर ले गए।



इस बीच उसके दोनों मोबाइल के सिम निकाल लिए थे। प्रस्ताव पर जबरन हस्ताक्षर के बाद अपहर्ता करीब तीन से चार के बजे के बीच उसे चौपला फ्लाईओवर पर छोड़ कर फरार हो गए। इसके बाद उसने अपने चचेरे भाई विपिन को कॉल कर जानकारी दी। विपिन परिजनों के साथ तत्काल मौके पर पहुंचा और फिर थाने पहुंच कर पुलिस को आपबीती सुनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed