फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Anurag and Noor Afshan won in 100 meters

Amroha News: 100 मीटर में अनुराग और नूर अफशां ने मारी बाजी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 23 Oct 2024 04:09 AM IST
विज्ञापन
Anurag and Noor Afshan won in 100 meters
गजरौला (अमरोहा)।
विज्ञापन

जलालपुर कलां न्याय पंचायत के परिषदीय विद्यालयों की प्रतियोगिता में दौड़ में बादल, नूर अफशां, लंबी कूद में अनुराग और अनुराधा ने पहला स्थान हासिल किया। विजेता खिलाड़ियों को ग्राम प्रधान सतेंद्र सिंह ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
प्रतियोगिता मंगलवार सुबह 10 बजे से अटारी मुरीदपुर के प्राथमिक विद्यालय में शुरू की गई। प्रतियोगिता में 50 मीटर दौड़ में यकबगड़ी का अनुराग, 100, 200 और 400 मीटर में अटारी मुरीदपुर का बादल और लंबी कूद में अनुराग ने पहला स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग की 50 मीटर दौड़ में निपनिया विद्यालय की कुमारी पलक, 100, 200 और 400 मीटर में बागड़पुर माफी प्राथमिक विद्यालय की कुमारी नूर अफशां ने पहला स्थान पाया। लंबी कूद में अटारी मुरीदपुर की अनुराधा प्रथम स्थान पर रही।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान सतेंद्र सिंह ने प्रतियोगिता में पहले स्थान पर रहे खिलाड़ियों को पुरस्कार प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया। इस मौके पर रणवीर सिंह, मुंशी खान, अशोक कुमार, सतेंद्र सिंह, अमित कुमार, चमन सिंह, नीतू त्यागी , सीमा चौधरी, नीरज रानी, वसु चौधरी, प्रीतम सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed