{"_id":"6589d48f67681493a7028e04","slug":"anuj-chaudhary-weightlifting-champion-jpnagar-news-c-284-1-jpn1002-11013-2023-12-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: अब 10 जनवरी तक होंगे छात्रवृत्ति के लिए आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: अब 10 जनवरी तक होंगे छात्रवृत्ति के लिए आवेदन
विज्ञापन
अमरोहा। दशमोत्तर एवं उच्च कक्षाओं में अध्ययनरत विद्यार्थियों के लिए छात्रवृत्ति की प्रक्रिया के लिए समय बढ़ा दिया गया है। अब 10 जनवरी तक सामान्य, ओबीसी और अल्पसंख्यक वर्ग के लिए विद्यार्थी इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। शिक्षण संस्थानों के लिए 19 जनवरी तक आवेदन को ऑनलाइन सत्यापित कर अग्रसारित करने का समय दिया गया है।
जिला समाज कल्याण अधिकारी आशीष कुमार सिंह ने बताया कि विभाग की और से दशमोत्तर कक्षाओं में अध्ययनरत विद्यार्थियों के लिए छात्रवृत्ति योजना का संचालन किया किया जाता है। विभाग द्वारा इसके लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। सामान्य, पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यक वर्गों के छात्र के लिए आवेदन का समय को बढ़ा दिया गया है। पहले जहां ऑनलाइन आवेदन के लिए 31 दिसंबर तक का समय दिया गया था, वहीं अब 10 जनवरी तक ऑनलाइन आवेदन करने का समय दिया गया है।
जिला समाज कल्याण अधिकारी ने बताया कि शिक्षण संस्थान 19 जनवरी तक आवेदन काे ऑनलाइन सत्यापन कर अग्रसारित कर सकेंगे। जिला विद्यालय निरीक्षक, एफिलियेटिंग एजेंसी व विश्वविद्यालय 20 जनवरी से 20 फरवरी तक वास्तविक छात्रों का सत्यापन व अपात्र छात्र, पाठ्यक्रम व संस्था को ब्लॉक कर सकेंगे। जनपदीय समिति द्वार 4 मार्च तक शुद्ध डाटा को लॉक किया जाएगा। वहीं, छात्र 2 फरवरी से 9 फरवरी तक त्रुटियों को दुरुस्त कर सकेंगे। 12 फरवरी तक आवेदन की हार्ड कॉपी जरूरी संलग्नों के साथ शिक्षण संस्था में जमा करनी होगी। जनपदीय समिति चार मार्च तक अवशेष शुद्ध एवं अशुद्ध डाटा को लॉक कर सकेगी।
विज्ञापन
-- -- -