फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Anti romeo squad run checking drive

एंटी रोमियो स्क्वाड टीम ने चलाया चेकिंग अभियान, महिला सुरक्षा को किया जागरूक

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 11 Apr 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
Anti romeo squad run checking drive
एंटी रोमियो स्क्वाड ने चलाया चेकिंग अभियान,
विज्ञापन

- महिला सुरक्षा को किया जागरूक
संवाद न्यूज एजेंसी
अमरोहा। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर शहर में एंटी रोमियो स्क्वाड ने बाजार समेत सार्वजनिक स्थानों पर चेकिंग अभियान चलाया। महिलाओं को सुरक्षा संबंधी जानकारी दीं और मनचले तत्वों को चेतावनी दी।

मिशन-शक्ति अभियान के तहत रविवार को एंटी रोमियो स्क्वाड ने शहर के मोहल्ला कोट चौराहा, बाजार लकड़ा, मोहल्ला दानिशमंदन, मनिहारों वाली गली, मंदिरों व भीड़ वाले सार्वजनिक स्थलों पर चेकिंग अभियान चलाया। स्क्वाड सदस्यों ने बालिकाओं और महिलाओं को सुरक्षा संबंधी सलाह देकर उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया। बालिकाओं को यूपी पुलिस द्वारा चलाई जा रही सुरक्षा संबंधित सेवाएं जैसे विमेन पावर लाइन 1090, महिला हेल्पलाइन 181, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, पुलिस आपातकालीन सेवा 112, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, स्वास्थ्य सेवा 102, एम्बुलेंस सेवा 108 और पुलिस अधिकारियों के सीयूज नंबर के बारे में जानकारी दी। कभी भी आवश्यकता पड़ने पर संबंधित थाने की एंटी रोमियो टीम या उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा संचालित महिलाओं, छात्राओं के लिए जारी किए गए नंबरों पर बेझिझक कॉल करने को प्रेरित किया गया। स्क्वाड ने किशोरी, युवती और महिलाओं का आत्मविश्वास बढ़ाया। शहर में बेवजह घूम रहे युवकों, शोहदों और मनचलों से पूछताछ कर उन्हें सख्त चेतावनी दी। टीम में मुख्य रूप से मनु, रीतू तोमर, सोनी समेत पीआरडी होमगार्ड टेकसिह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed