फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Answer sheets will reach all examination centers by 10 February

Amroha News: 10 फरवरी तक सभी परीक्षा केंद्रों पर पहुंच जाएंगी उत्तर पुस्तिकाएं

Fri, 07 Feb 2025 01:45 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Fri, 07 Feb 2025 01:45 AM IST
विज्ञापन
Answer sheets will reach all examination centers by 10 February
अमरोहा।
विज्ञापन

जिले में यूपी बोर्ड परीक्षाओं को लेकर गतिविधियां तेज हो गई हैं। केंद्राें पर उत्तर पुस्तिकाएं पहुंचाने का काम भी शुरू हो गया है। जिले में प्रश्नपत्र पहुंचने से पहले ही सभी परीक्षा केंद्रों पर उत्तर पुस्तिकाएं पहुंचाई जाएंगी। परीक्षा के लिए जिले में 3.40 लाख उत्तर पुस्तिकाएं बोर्ड की ओर से भेजी गई हैं।
यूपी बोर्ड के लिए परीक्षा का दौर शुरू हो चुका है। अभी पहले चरण की प्रयोगात्मक परीक्षाएं चल रही हैं। इसके साथ ही 24 फरवरी से लिखित परीक्षाओं भी शुरू हो जाएगी। जिलेभर में परीक्षा के लिए 71 केंद्र बनाए गए हैं। जहां 51058 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। इसके लिए तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। राजकीय इंटर कॉलेज में बनाए गए संकलन केंद्र से उत्तर पुस्तिकाएं सभी केंद्रों को पहुंचाई जा रही है। संकलन केंद्र के प्रभारी ललित कुमार ने बताया कि 37 केंद्रों पर उत्तर पुस्तिकाएं पहुंचा दी गई हैं। बताया कि बोर्ड से प्रश्नपत्र पहुंचने से पहले सभी केंद्रों पर 10 फरवरी तक उत्तर पुस्तिकाएं पहुंचा दी जाएंगी।
विज्ञापन

जिले में पहुंची हैं 3.40 लाख उत्तर पुस्तिकाएं
संकलन केंद्र के प्रभारी और राजकीय इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य ललित कुमार ने बताया कि परीक्षा के लिए जिले में 3.40 लाख उत्तर पुस्तिकाएं भेजी गई हैं। जिसमें हाईस्कूल की 1.33 लाख ए व 53334 बी कॉपी शामिल हैं। जबकि इंटर के लिए 1.19 लाख व 42 हजार बी उत्तर पुस्तिकाएं भेजी गई हैं। जिनको कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच रखवाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed