फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Another teacher of composite school suspended

Amroha News: कंपोजिट विद्यालय की एक और शिक्षिका निलंबित

Fri, 28 Mar 2025 12:35 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Fri, 28 Mar 2025 12:35 AM IST
विज्ञापन
Another teacher of composite school suspended
मंडी धनौरा (अमरोहा)। गांव मिठ्ठनपुर के कंपोजिट विद्यालय में नाबालिग बच्चों को स्कूटी थमाने के मामले में बीएसए ने एक और शिक्षिका को निलंबित कर दिया है। जबकि प्रधानाध्यापक समेत दो शिक्षक पहले ही निलंबित किए जा चुके हैं। तीनों का निलंबन आदेश बृहस्पतिवार को बीईओ कार्यालय पहुंच गया। निलंबन की अवधि तक तीनों शिक्षकों को ब्लॉक के अलग-अलग स्कूलों से संबद्ध किया गया है।
विज्ञापन

सोमवार को मिठ्ठनपुर के कंपोजिट विद्यालय में परीक्षा के दौरान कक्षा दो का अंग्रेजी का मात्र एक प्रश्न पत्र निकला था, जबकि कक्षा दो में 14 बच्चे पंजीकृत हैं। विद्यालय के शिक्षकों ने स्कूल के दो नाबालिग बच्चों को अपनी स्कूटी देकर प्रश्न पत्र की फोटो कॉपी कराने के लिए भेज दिया था। रास्ते में छात्रों की स्कूटी को पिकअप ने टक्कर मार दी थी। जिसमें दोनों छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए थे।
विज्ञापन

डीएम निधि गुप्ता ने मामले को गंभीरता से लेते हुए बीएसए को सख्त कार्रवाई के आदेश दिए थे। बीएसए ने सोमवार को ही प्रधानाध्यापिका नाहिदा सुल्ताना व शिक्षक संजय सागर को निलंबित कर दिया था। बीईओ अरूण कुमार ने बताया कि कंपोजिट विद्यालय की प्रधानाध्यापक नाहिदा सुल्ताना व स्कूटी स्वामी शिक्षक संजय सागर के निलंबन के बाद शिक्षिका रश्मि चौधरी को भी निलंबित कर दिया है। बताया कि निलंबन की अवधि तक नाहिदा सुल्ताना प्राथमिक विद्यालय शेरपुर, रश्मि चौधरी प्राथमिक विद्यालय देहरा चक व संजय सागर उच्च प्राथमिक विद्यालय पपसरी खादर से संबद्ध रहेंगे। अरूण कुमार ने बताया कि तीनों विद्यालयों में शिक्षकों की कमी चल रही है। बीएसए ने मुख्यालय पर तैनात खंड शिक्षा अधिकारी भारत भूषण को जांच सौंपी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed