फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Another bridge will be built on the Ganga River at Brajghat, survey work begins

Amroha News: ब्रजघाट में गंगा नदी पर बनेगा एक और पुल, सर्वे कार्य शुरू

Sun, 23 Nov 2025 02:04 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Sun, 23 Nov 2025 02:04 AM IST
विज्ञापन
Another bridge will be built on the Ganga River at Brajghat, survey work begins
गजरौला (अमरोहा)। ब्रजघाट में गंगा नदी पर पुल के बराबर में एक और 700 मीटर लंबा तीन लेन का पुल बनाया जाएगा। इसके निर्माण के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने सर्वे शुरू कराया है। वर्तमान में ब्रजघाट स्थित पुल 1960 में बना था। यह पुल पुराना हो जाने के साथ ही संकरा भी हो गया है।
विज्ञापन

ब्रजघाट में गंगा नदी पर आए दिन जाम के हालात बनते हैं। प्रत्येक अमावस्या और पूर्णिमा को तीन से चार किमी लंबा जाम लगता है। चंद मिनट की दूरी तय करने में घंटों का समय लगता है। जाम की इस समस्या से निजात दिलाने के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने ब्रजघाट गंगा नदी पर तीन लेन का एक और पुल बनाए जाने की कवायद शुरू की है। पुल की पश्चिम दिशा में नया पुल बनवाने के लिए सर्वे शुरू कराया। नया पुल तीन लेन का बनाया जाएगा। जिसकी लंबाई 700 मीटर होगी।
विज्ञापन

यह ब्रजघाट में गेस्ट हाउस और पुल के बीच में बनाया जाएगा। हाईवे चौड़ीकरण कंपनी के जीएम ललित मोहन तिवारी ने पुष्टि करते हुए कहा कि दस दिन पूर्व सर्वे हो गया है। यह पुल ब्रजघाट में गेस्ट हाउस और पुल के बीच में बनेगा। यह बाईपास वाले पुल से अलग है। इसके बन जाने से ब्रजघाट में गंगा नदी पर आए दिन लगने वाले जाम से निजात मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed