फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Announcement of running two Mela special up-down trains for Kumbh

Amroha News: कुंभ के लिए दो मेला स्पेशल अप-डाउन ट्रेन चलाने की घोषणा

Mon, 06 Jan 2025 01:44 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Mon, 06 Jan 2025 01:44 AM IST
विज्ञापन
Announcement of running two Mela special up-down trains for Kumbh
अमरोहा। प्रयागराज में शुरू हाे रहे महाकुंभ के लिए यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने दो मेला स्पेशल अप-डाउन ट्रेन चलाने की घोषणा की है। दोनों मेला स्पेशल ट्रेनों का अमरोहा रेलवे पर ठहराव होगा। इससे अमरोहा के लोग भी महाकुंभ में शामिल हो सकेंगे।
विज्ञापन

स्टेशन अधीक्षक सरदार सिंह ने बताया कि 14 जनवरी से प्रयागराज में शुरू हो रहे महाकुंभ के लिए रेलवे ने इस बार दो मेला स्पेशल ट्रेनों के चलाने की घोषणा की है। एक कुंभ मेला स्पेशल ट्रेन दस जनवरी को दिल्ली से हापुड़ होते हुए रात को 11:25 बजे से हापुड़ होते अमरोहा रेलवे स्टेशन पर 2:38 बजे आएगी और अगले दिन 2:51 बजे फाफामऊ पहुंचेगी। यह दिल्ली से 10, 18, 22, 31 जनवरी, 8, 16 व 27 फरवरी को मिलाकर सात दिन चलेगी।
विज्ञापन

वापसी में यह ट्रेन फाफामऊ रेलवे स्टेशन से सुबह साढ़े ग्यारह बजे चलकर रात को 10:02 बजे अमरोहा रेलवे स्टेशन पर पहुंचेगी। ट्रेन वापसी में 11, 19 और 23 जनवरी को, 1, 9, 17 व 28 फरवरी को फाफामऊ से चलेगी। वहीं, दूसरी कुंभ मेला रिजर्व स्पेशल पहली ट्रेन नौ जनवरी को अमृतसर से चलकर सुबह 6:23 बजे अमरोहा पहुंचेगी, जो बरेली से लखनऊ होकर शाम सात बजे फाफामऊ पहुंचेगी। इसके बाद यह ट्रेन 19 जनवरी व 6 फरवरी को भी चलेगी। वापसी में यह ट्रेन 11, 21 जनवरी व 8 फरवरी को फाफामऊ से चलेगी, जो शाम को 5:10 बजे अमरोहा रेलवे स्टेशन पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article