फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Anna mahotsav during ration distribution scuffle between kotedaar and card holders

अन्न मोहत्सवः राशन वितरण के दौरान कोटेदार और कार्डधारक में मारपीट

Fri, 06 Aug 2021 05:59 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Fri, 06 Aug 2021 05:59 PM IST
सार

यह मामला रजबपुर थानाक्षेत्र के पीपली दाउद गांव का है। यहां पर मजदूर विजयपाल सिंह का परिवार रहता है। आरोप है कि गुरूवार की शाम विजयपाल सिंह सरकारी सस्ता गल्ला की दुकान से राशन लेने गये थे। छह यूनिट के हिसाब से उनका राशन 30 किलो बनता है।

विज्ञापन
Anna mahotsav during ration distribution scuffle between kotedaar and card holders
राशन कार्ड, सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना (अन्न मोहत्सव) के तहत राशन वितरण के दौरान कोटेदार और पात्र गृहस्थी कार्डधारक के बीच मारपीट हो गई। कोर्ड धारक ने कोटेदार पर एक किलो प्रति यूनिट राशन कम देने का आरोप लगाया। वहीं, मारपीट के मामले में कोटेदार और उसके भतीजे के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


यह मामला रजबपुर थानाक्षेत्र के पीपली दाउद गांव का है। यहां पर मजदूर विजयपाल सिंह का परिवार रहता है। आरोप है कि गुरूवार की शाम विजयपाल सिंह सरकारी सस्ता गल्ला की दुकान से राशन लेने गये थे। छह यूनिट के हिसाब से उनका राशन 30 किलो बनता है।
विज्ञापन


जबकि, राशन डीलर उन्हें केवल 25 किलो गेहूं दे रहा था। विजयपाल सिंह प्रतिएक यूनिट पर एक किलो राशन कम देने का विरोध किया तो राशन डीलर और उसके भतीजे ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। दोनों तरफ से जमकर हाथापाई हुई। थोड़ी ही देर में ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। कार्डधार के बेटे ने मामले की शिकायत डायल 112 पुलिस से की।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और दोनों पक्षों को समझाकर शांत कर दिया। शुक्रवार की सुबह पीड़ित कार्डधारक के बेटे पंकज ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल दोनों पक्षों में समझौते का प्रयास चल रहा है। मालूम रहे कि जनपद में पांच अगस्त को अन्न महोत्सव की शुरूआत हुई थी। इसके तहत चौदह अगस्त को जिले में निशुल्क राशन वितरण किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed