फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Ankush Kumar and Koshinder first in 200 meter race

Amroha News: 200 मीटर दौड़ में अंकुश कुमार और कोशिंदर प्रथम

Tue, 25 Nov 2025 02:35 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Tue, 25 Nov 2025 02:35 AM IST
विज्ञापन
Ankush Kumar and Koshinder first in 200 meter race
हसनपुर। विधानसभा क्षेत्र में सोमवार से दो दिवसीय विधायक खेल स्पर्धा शुरू हो गई। मुख्य अतिथि विधायक महेंद्र खड़गवंशी और ब्लॉक प्रमुख ममता गुर्जर ने गुब्बारे छोड़कर प्रतियोगिता शुरू कराई।
विज्ञापन

जूनियर वर्ग की 200 मीटर दौड़ में अंकुश कुमार, सीनियर वर्ग की 200 मीटर दौड़ में कोशिंदर व सब जूनियर बालिका वर्ग की 800 मीटर दौड़ में पल्लवी प्रथम रहीं। सब जूनियर बालिका वर्ग की कबड्डी में सुखदेवी इंटर कॉलेज हसनपुर व सीनियर बालक वर्ग कबड्डी में चंदनपुर की टीम जीती। सब जूनियर बालिका वर्ग जूडो 42 किग्रा में सोनिका चौहान प्रथम, सब जूनियर बालिका वर्ग जूडो 48 किग्रा में सिमरन प्रथम, सब जूनियर महिला जूडो 44 किग्रा में प्रियांशी प्रथम रहीं।
विज्ञापन

विजेताओं को पुरस्कार व प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में देवेंद्र खड़कवंशी, संजय शर्मा, योगेंद्र त्यागी, प्रधानाचार्य महिपाल सिंह, जिला युवा कल्याण अधिकारी ऋषि कुमार, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी अश्विनी कुमार, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी गौरव कुमार, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी अंकुर प्रकाश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed