फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Animal remains found in the farm, fear of cow slaughter

खेत मे मिले पशु के अवशेष, गोकशी की आशंका

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 05 Jul 2021 01:36 AM IST
विज्ञापन
Animal remains found in the farm, fear of cow slaughter
उझारी। मक्का के खेत में पशुओं के अवशेष मिलने से लोगों में रोष है। गोकशी की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर अवशेषों को दफनाया है। जांच पड़ताल की जा रही है। अवशेष मिलने की घटना से लोगों में रोष व्याप्त है।
विज्ञापन

रविवार को उझारी के बाहर जंगल में एक मक्का के खेत में गोवंश पशु के अवशेष मिलने की सूचना पुलिस को मिली। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष सत्येंद्र कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। साथ ही पशु कल्याण समिति के सदस्य डॉ. रुमाल सिंह भी मौके पर पहुंच गए। मौके पर एक पशु के अवशेष कंकाल बरामद हुआ। जिसे पुलिस ने पशु चिकित्सक की मौजूदगी में दफना दिया। वह कई दिन पुराना माना जा रहा है।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष सत्येंद्र कुमार ने बताया खेत में एक पशु का एक हिस्से का कंकाल बरामद हुआ है। पशु चिकित्सक को बुलाकर कंकाल को दबा दिया है। मामले में जांच पड़ताल की जा रही है। जल्द ही कार्रवाई की जाएगी। पशु कल्याण समिति के नामित सदस्य डॉक्टर रुमाल सिंह सैनी का कहना है कि कंकाल के मिलने से यहां गोकशी की घटना से इनकार नहीं किया जा सकता। उन्होंने जल्द ही आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed