फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Angry people created ruckus at the police station, had a scuffle with the police

बच्ची से दुष्कर्म की कोशिश का मामला : आक्रोशित लोगों का थाने पर हंगामा, पुलिस से नोकझोंक

Fri, 21 Feb 2025 02:04 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Fri, 21 Feb 2025 02:04 AM IST
विज्ञापन
Angry people created ruckus at the police station, had a scuffle with the police
अमरोहा। डेयरी में 12 साल की बच्ची से दुष्कर्म की कोशिश की घटना के बाद एक समुदाय के लोगों ने जमकर हंगामा किया। पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर थाने लेकर पहुंची तो भीड़ भी थाने पहुंच गई और हंगामा करने लगी। पुलिस और लोगों में नोकझोंक भी हुई। हालांकि, पुलिस ने सूझबूझ से माहौल बिगड़ने से बचा लिया। पुलिस थाने पर हंगामा करने वाले को चिह्नित कर रही है।
विज्ञापन


बुधवार रात शहर के एक मोहल्ले में स्थित डेयरी पर दही लेने गई बच्ची से वहां काम करने वाले शिवांशु चौधरी ने दुष्कर्म करने की कोशिश की। जानकारी होने पर बच्ची के समाज के लोगों में आक्रोश फैल गया। कुछ ही देर में भीड़ जुट गई। सूचना पर पुलिस भी पहुंची। इस बीच किसी ने पीआरबी बाइक पर पथराव करने की अफवाह फैला दी। लगातार एक समुदाय की भीड़ बढ़ता देख पुलिसकर्मियों के होश उड़ गए। इस पर पुलिसकर्मी तुरंत आरोपी को गिरफ्तार कर कोतवाली ले गए। लेकिन, पुलिस के त्वरित कार्रवाई करने के बाद भी बड़ी संख्या में लोग कोतवाली पहुंच गए और हंगामा करने लगे।
विज्ञापन

एसपी ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश
घटना से शहर में माहौल खराब होने जैसे हालात बन गए। कोतवाली में मौजूद पुलिसकर्मियों ने आक्रोशित लोगों को समझने की कोशिश की तो वह नोकझोंक करने लगे। लोगों की भीड़ आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म की धाराओं में केस दर्ज कराने का दवाब बना रहे थे। पुलिसकर्मियों आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का आश्वासन देकर लोगों को खदेड़ दिया। देर रात तक बच्ची के परिजन भी थाने में मौजूद रहे। गनीमत रही इस दौरान शहर का माहौल बिगड़ने से बाल-बाल बच गया। एसपी अमित कुमार आनंद ने मामले का संज्ञान लेकर इंस्पेक्टर पंकज तोमर को सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article