{"_id":"687aa996795154c0b905907e","slug":"angry-bku-workers-protested-in-the-tehsil-jpnagar-news-c-284-1-smbd1011-144003-2025-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: नाराज भाकियू कार्यकर्ताओं ने तहसील में किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: नाराज भाकियू कार्यकर्ताओं ने तहसील में किया प्रदर्शन
Sat, 19 Jul 2025 01:37 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Sat, 19 Jul 2025 01:37 AM IST
विज्ञापन
मंडी धनौरा (अमरोहा)।
लिखित आश्वासन के बावजूद गन्ना भुगतान नहीं होने से खफा भारतीय किसान यूनियन असली के कार्यकर्ताओं ने तहसील परिसर में धरना प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि दो बजे तक भुगतान की एडवाइज नहीं आने पर रोड जाम कर दी जाएगी।
नौ जुलाई को भाकियू असली के कार्यकर्ताओं ने संपूर्ण गन्ना भुगतान की मांग को लेकर गन्ना समिति कार्यालय की तालाबंदी की थी। मौके पर आए मिल प्रबंधक दिनेश कुमार ने 16 जुलाई तक संपूर्ण गन्ना भुगतान का लिखित आश्वासन दिया था। 16 तक भुगतान नहीं होने पर भाकियू असली ने 18 जुलाई को रोड जाम की चेतावनी दी थी। शुक्रवार को भाकियू असली कार्यकर्ता एसडीएम कार्यालय के सामने धरने पर बैठ गए। उन्होंने मिल के खिलाफ नारेबाजी की।
उन्होंने चेतावनी दी कि यदि दो बजे तक भुगतान की एडवाइज नहीं दिखाई तो वे रोड जाम कर देंगे। कांवड़ यात्रा के मद्देनजर प्रशासन हरकत में आ गया। एसडीएम विभा श्रीवास्तव ने मिल प्रबंधक को फोन पर हड़काते हुए किसानों के बीच आने को कहा। जिला गन्ना अधिकारी मनोज कुमार भी किसानों के बीच आ गए थे। गन्ना प्रबंधक दिनेश कुमार ने 31 जुलाई तक बकाया भुगतान का आश्वासन दिया। मिल प्रबंधक के आश्वासन पर कार्यकर्ताओं ने धरना समाप्त कर दिया। भाकियू के मंडल अध्यक्ष डूंगर सिंह ने चेतावनी दी कि 31 जुलाई तक भुगतान नहीं हुआ तो दो अगस्त को रेलवे ट्रैक जाम कर दिया जाएगा। इस मौके पर नरेश कुमार, जसपाल सिंह, कपिल प्रधान, कलुवा खां, कावेंद्र सिंह, दिनेश प्रधान, रामवीर सिंह आदि मौजूद थे।