फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Angry BJP leader ate poison after being denied ticket for the post of councilor

Amroha: सभासद पद का टिकट कटने से खफा भाजपा नेता ने खाया जहर, हालत बिगड़ी; अस्पताल में कराया गया भर्ती

Mon, 17 Apr 2023 02:05 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा Published by: विजय पुंडीर Updated Mon, 17 Apr 2023 02:05 PM IST
सार

आरोप है कि भाजपा नेतृत्व से जारी प्रत्याशियों की सूची में उनका नाम था लेकिन स्थानीय स्तर पर सूची को संशोधित कर उनका नाम काट दिया गया।

विज्ञापन
Angry BJP leader ate poison after being denied ticket for the post of councilor
अस्पताल में भर्ती भाजपा नेता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सभासद पद का टिकट कटने से आहत भाजपा नेता ने रविवार की रात जहर खा लिया। जिससे उनकी हालत बिगड़ गई। आनन-फानन में परिजनों ने उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। उन्होंने वार्ड 27 से सभासद पद के लिए चुनाव लड़ने के लिए आवेदन किया था। 

विज्ञापन


आरोप है कि भाजपा नेतृत्व से जारी प्रत्याशियों की सूची में उनका नाम था लेकिन स्थानीय स्तर पर सूची को संशोधित कर उनका नाम काट दिया गया। अमरोहा नगर के मोहल्ला मंडी चौब में रहने वाले मुकेश सक्सेना उर्फ नाटे भाई भाजपा नेता हैं। लंबे समय से पार्टी से जुड़े हुए हैं। उन्होंने वार्ड 27 से सभासद पद का चुनाव लड़ने के लिए आवेदन किया था। जिसके बाद रविवार को भाजपा नेतृत्व के द्वारा अध्यक्ष और सभासद पद की सूची जारी की गई। आरोप है कि वार्ड सभासद की पहली सूची में उनका नाम शामिल था लेकिन रविवार शाम को अचानक दूसरी सूची से उनका नाम गायब हो गया।
विज्ञापन


बाद में संशोधित सूची करके भाजपा नेताओं के द्वारा सोशल मीडिया पर वायरल किया गया। जब टिकट कटने की जानकारी भाजपा नेता मुकेश सक्सेना उर्फ नाटे भाई को हुई तो वह आहत हो गए। जिसके कुछ देर बाद उन्होंने जहरीला पदार्थ का सेवन कर लिया। थोड़ी देर में उनकी हालत बिगड़ गई। जिसके बाद परिजनों और समर्थकों ने उन्हें शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उनकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। भाजपा के जिला महामंत्री राकेश वर्मा ने टिकट कटने से आहत होकर जहर खाने की पुष्टि की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed