फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Angered by the working style of the police, Bhakiyu staged a protest in the police station

पुलिस कार्यशैली से नाराज भाकियू ने थाने में किया धरना प्रदर्शन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 12 Oct 2022 01:54 AM IST
विज्ञापन
Angered by the working style of the police, Bhakiyu staged a protest in the police station
रहरा/अमरोहा। थाना पुलिस की कार्यशैली से नाराज होकर भाकियू टिकैत गुट के कार्यकर्ताओं ने थाना रहरा में धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान थाना पुलिस के खिलाफ नारेबाजी भी की गई।
विज्ञापन

तहसील अध्यक्ष महेश ठाकुर के नेतृत्व में भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ता थाना परिसर पहुंचकर पुलिस के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। तहसील अध्यक्ष ने कहा कि चार दिन पूर्व थाना क्षेत्र के फूलपुर गांव में गन्ने के पत्तों को लेकर इंदर और अतर सिंह में विवाद हो गया था। भाकियू से जुड़े लोग एक पक्ष के खिलाफ कार्रवाई की मांग को थाना रहरा में पहुंचे थे। आरोप है कि उनके साथ अभद्र व्यवहार किया गया। कई घंटे तक बिना वजह थाने में बैठाए रखा गया।
विज्ञापन

महिलाओं के साथ भी अभद्रता की गई थी। इसे सहन नहीं किया जाएगा। भाकियू ने दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग की। इंस्पेक्टर ने हंगामा कर रहे किसानों को समझा बुझाकर शांत कराया। उधर, थाना प्रभारी अशोक कुमार वर्मा ने बताया कि शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए बैठक की जा रही थी। किसी के साथ अभद्रता नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पूर्व ब्लॉक परिसर में आयोजित पंचायत में किसानों ने सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के निधन पर शोक जताते हुए दो मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर ब्लॉक अध्यक्ष टीटू त्यागी, अनुज ठाकुर, दीपक ठाकुर, इशरत अली, काले सिंह, राम सिंह, निगम त्यागी, रोहित, शीशपाल सिंह, महेश पहलवान, फूल सिंह, महावीर सिंह, बुद्धसेन, सूखा चौधरी, रविंदर कुमार, विजेंद्र सिंह, शीशपाल त्यागी, राजाराम, दिनेश सिंह, सुरेंद्र त्यागी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed